Monday, February 24, 2025
Home जालंधर Daily Horoscope : आज इन राशियों का भाग्य होगा उदय

Daily Horoscope : आज इन राशियों का भाग्य होगा उदय

by Doaba News Line

दोआबा न्यूजलाईन

मेष (Aries) आज पारिवारिक मामलों में विनय विवेक पर जोर दें। सहयोग का भाव रखें। अपनों से अधिक अपेक्षाएं न रखें। प्रबंधन की नीतियों में सूझबूझ को बढ़ाएं। निंदा प्रेमी विरोधियों के प्रति संवेदनशीलता न दिखाएं वरिष्ठों से सामंजस्य रखेंगे।
उपाय : लंबोदर भगवान गणेश की पूजा करें। ॐ गं गणपतये नमः का जाप करें।

वृषभ (Taurus) आज आप सामाजिक मोर्चे पर पूरी क्षमता और विश्वास से खड़े नजर आएंगे। पेशेवर अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन बनाए रखें। स्वयं पर भरोसा रहेगा। कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध रूप से कामकाज का संचालन करेंगे। साझेदारी के रूप में संबंध संवारने की कोशिश होगी।
उपाय : लंबोदर भगवान गणेश की पूजा करें। भक्ति भावना बढ़ाएं।

मिथुन (Gemini) आज पारिवारिक वातावरण लाभकर बना रहेगा। परिजन मदद करेंगे। अधूरे कार्य पूरा होंगे। कार्य क्षेत्र की बाधाएं दूर होगी। करियर रोजगार में उन्नति होगी। नए मित्रों के संग पर्यटक स्थल पर आनंद लेंगे। शेयर, लॉटरी से धन प्राप्ति संभव है। किसी राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े विशिष्ट व्यक्ति का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।
उपाय : लंबोदर भगवान गणेश की पूजा करें। हरी वस्तुएं दान में दें।

कर्क (Cancer) आज आपको महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। रचनात्मक प्रयासों में तेज रहेगी।महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने से मनोबल में वृद्धि होगी। काम की तलाश पूरी होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में आई बाधाएं दूर होंगी। किसी मित्र की सहयोग मिलेगा।
उपाय : लंबोदर भगवान गणेश की पूजा करें। गाय को घास खिलाएं।

सिंह (Leo) आज आप का बजट व्यय की अधिकता के कारण दबाव में रह सकता है। क्षमता से अधिक खर्च कर सकते हैं. बैंक आदि से तात्कालिक लोन लेना पड़ सकता है। किसी राजनीतिक व्यक्ति की संगत से प्रभावित बने रहेंगे। व्यापार में व्यर्थ भाग दौड़ अधिक रहेगी।
उपाय : लंबोदर भगवान गणेश की पूजा करें। पान व मोदक चढ़ाएं।

कन्या (Virgo) आज बेरोजगार को रोजगार प्राप्त होने की संभावना है। कामकाज का स्तर बेहतर बना रहेगा। कार्य व्यापार में उत्साह व तेजी दिखाएंगे। समकक्षों से प्रतिस्पर्धा बनाए रखेंगे। साथीजनों से सहयोग मिलेगा। कार्यरत व्यक्तियों को नौकरी में अच्छे अवसर मिलेंगे।
उपाय : लंबोदर भगवान गणेश की पूजा करें। मोदक चढ़ाएं।

तुला (Libra) आज पेशेवरों से भेंट मुलाकात में उत्साह बनाए रखेंगे। उच्चाधिकारी से निकटता का लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में सक्रियता बढ़ाएंगे। योजनाओं के क्रियान्वयन में सफलता मिलेगी। नीति निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका बनाए रखेंगे।
उपाय : लंबोदर भगवान गणेश की पूजा करें। बड़ों का सानिध्य रखें।

वृश्चिक (Scorpio) आज किस्मत की राह पर तेजी से कदम बढ़ेंगे। लाभ एवं पद प्रतिष्ठा बढ़ाने में सफल रहेंगे। नौकरी में उच्च अधिकारी से संपर्क का लाभ मिलेगा। मित्र मंडली के साथ भ्रमण मनोरंजन पर जाएंगे। लाभ और प्रभाव में वृद्धि होगी।
उपाय : लंबोदर भगवान गणेश की पूजा करें। धर्म का अनुसरण करें।

धनु (Sagittarius) आज कार्योंं में धैर्य से आगे बढ़ने का समय है। सजगता व सावधानी बनाए रखें। आने वाली बाधाओं के कारण लक्ष्य आंखों से ओझल हो सकता है। कार्यगति प्रभावित कर सकती हैं। परिचितों व परिवार के लोगों से सहयोग प्राप्त होगा।
उपाय : लंबोदर भगवान गणेश की पूजा करें। स्वर्णाभूषण धारण करें।

मकर (Capricorn) आज कारोबारी प्रयासों में गंभीरता बनाए रखेंगे। साझा कामों में पहल पराक्रम दिखाएंगे। मुकदमेबाजी में जीत से उत्साह बढ़ेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। करियर व्यापार में महत्वपूर्ण अनुबंध स्थापित होंगे। व्यापारिक यात्रा पर जा सकते हैं।
उपाय : लंबोदर भगवान गणेश की पूजा करें। दान बढ़ाएं।

कुंभ (Aquarius) आज कार्यक्षेत्र में बजट की कमी अनुभव होगी। आय के स्त्रोतों में पुरानी स्थिति बनी रहेगी। कार्य व्यवसाय में धैर्य से काम लें। कार्यरत व्यक्तियों को अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में पदोन्नति संभव है। पेशेवरों की जिम्मेदारी बढ़ाई जा सकती है। धार्मिक क्रियाकलापों में अभिरुचि बढ़ सकती है।
उपाय : लंबोदर भगवान गणेश की पूजा करें। मोदकों का भोग लगाएं।

मीन(Pisces) आज संतान से शुभ सूचना मिलने के संकेत बने हुए हैं। कामकाजी सहकार से कारोबार में प्रगति बनाए रहेंगे। मित्रों के साथ साझीदारी की भावना को बढ़ावा देंगे। उद्योग संबंधी सौदे समझौते पक्ष में बनेंगे। विद्यार्थियों का अध्ययन में लगेगा।
उपाय : लंबोदर भगवान गणेश की पूजा करें। मिष्ठान्न बांटें।

एस्ट्रोलॉजर, रितिका मरवाहा pH no 8837642809,7953504195

You may also like

Leave a Comment