दोआबा न्यूज़लाइन

मेष (Aries) आज का दिन कुछ शुभ एवं उन्नति दायक रहेगा। आप अपने पराक्रम से कार्यक्षेत्र में उन्नति करने में सफल होंगे। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को अपने बॉस से प्रशंसा एवं सम्मान प्राप्त होगा। विदेश से कोई सूचना आदि प्राप्त होगी।
उपाय : आज माता लक्ष्मी को बर्फी का भोग लगाएं।
वृषभ (Taurus) आज कार्यक्षेत्र में अधिक व्यस्तता रहेगी। सरकारी नौकरी में पदोन्नति होगी। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी तलाश रहे लोगों को नौकरी से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार के विस्तार की योजना सफल होगी।
उपाय : उगते हुए सूर्य को नमस्कार करें. सूर्य को जल से अर्घ्य दें।
मिथुन (Gemini) आज अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। अधिक भावुकता में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न ले। लोग आपकी मजबूरी का फायदा उठा सकते हैं। छोटी-छोटी यात्राओं के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में सुधार करने में सफल होंगे। अपने ऊपर अधिक भरोसा रखें।
उपाय : आज धर्म स्थल पर बासमती चावल, मिश्री का दान करें।
कर्क (Cancer) आज व्यापार में कोई शुभ घटना घट सकती है। किसी नवीन कार्य को शुरू करने से बचें। अन्यथा हानि हो सकती है। मजदूर वर्ग को रोजगार की तलाश में भटकना पड़ेगा। किसी कार्य से अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
उपाय : आज धर्म स्थल पर बासमती चावल, मिश्री का दान करें।
कर्क (Cancer) आज व्यापार में कोई शुभ घटना घट सकती है। किसी नवीन कार्य को शुरू करने से बचें। अन्यथा हानि हो सकती है। मजदूर वर्ग को रोजगार की तलाश में भटकना पड़ेगा। किसी कार्य से अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
उपाय : आज दशरथ कृत शनि स्त्रोत का तीन बार पाठ करें।
कन्या (Virgo) आज याद कड़ा संघर्ष की स्थिति बनी रहेगी। अपने मनोबल व महत्व विश्वास को कम न होने दें। आज परिस्थितियां अनुकूल होती चली जाएगी। परोपकार के कार्य में आपकी अभिरुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र की दृष्टि से समय कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा।
उपाय : आज के दिन गुरुजनों वृद्धि एवं ब्राह्मणों की सेवा करें।
तुला (Libra) आज का दिन विशेष लाभ, उन्नति कारक रहेगा। धैर्य पूर्वक कार्य करें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी। किसी के बहकावे में न आएं। अपने महत्वपूर्ण कार्य में बुद्धि विवेक से सोच समझकर कार्य करें। नौकरी की तलाश पूरी होगी।
उपाय : आज दूध चावल और मिश्री का मंदिर में दान करें।
वृश्चिक (Scorpio) आज आपका दिन मिश्रित फल युक्त रहेगा। समय अधिक सकारात्मक रहेगा। अपने व्यवहार को अच्छा बनाने की कोशिश करें। समाज में अपनी पहचान बनाने का प्रयास करें। अपने महत्वपूर्ण कार्य को दूसरे के भरोसे न छोड़े।
उपाय : आज सूर्य देव की आक के पुष्पों से पूजा करें।
धनु (Sagittarius) आज आपके साहस एवं पराक्रम का आपके शत्रु अथवा विरोधी भी लोहा मानेंगे। अर्थात आपके साहस एवं पराक्रम की मन ही मन सराहना करेंगे। भाई बहनों का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।
उपाय : आज धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
मकर (Capricorn) आज किसी प्रियजन का शुभ समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ व उच्चाधिकारी से घनिष्ठता बढ़ेगी। राजनीति में आपका पद बढ़ सकता है बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत लोगों की पदोन्नति होगी। व्यापार में नए अनुबंध होंगे।
उपाय : आज ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप तुलसी की माला पर 108 बार करें।
कुंभ (Aquarius) आज रुके हुए कार्य सिद्ध होने होने का योग है। उच्च पद प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। राजनीति के क्षेत्र में अभिरुचि बढ़ेगी। आपके नम्र व्यवहार से प्रभावित होंगे। सामाजिक धार्मिक कार्य में अभिरुचि बढ़ेगी।
उपाय : तांबे के पात्र में जल भरकर उसमें रोली ,अक्षत ,पुष्प, गुड़ डालकर खड़े होकर सूर्य नारायण को अर्घ्य दे।
मीन (Pisces) आज नौकरी में उच्च अधिकारी से निकटता बढ़ेगी। व्यापार में पिता से सहयोग एवं सानिध्य प्राप्त होगा। किसी परिजन का दूर देश से शुभ समाचार मिलेगा। भूमि के क्रय विक्रय मैं लगे लोगों को कड़ी मेहनत के बाद बड़ी सफलता मिलेगी।
उपाय : आज बंदरों को गुड़ खिलाएं।
एस्ट्रोलॉजर, रितिका मरवाहा PH no- 8837642809,7953504195 जानें कितने
