Friday, June 27, 2025
Home जालंधर Daily Horoscope : आज इन राशि के जातकों को मिलेगी सफलता

Daily Horoscope : आज इन राशि के जातकों को मिलेगी सफलता

by Doaba News Line

दोआबा न्यूजलाइन

मेष (Aries) आज व्यापार में नए साझेदार बनेंगे। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। मित्र संग पर्यटक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामले में सूझबूझ से कार्य करें। सफलता मिलेगी।
उपाय : आज पानी में हल्दी डालकर स्नान करें और भगवान श्री राम जी की आराधना करें।

वृषभ (Taurus) आज दिन की शुरुआत किसी बेहद शुभ समाचार के साथ होगी। किसी पर अधिक विश्वास न करें। अपने ऊपर भरोसा रखें। अपने इष्ट मित्रों के सहयोग प्राप्त होने की संभावना रहेगी।
उपाय : आज तांबे के पत्र में अच्छा ताजा जल भरकर उसमें रोली, साबुन, चावल और थोड़े अक्षत मिलाकर सूर्य देव को जल दें।

मिथुन (Gemini) आज महत्वपूर्ण कार्य में सोच समझकर निर्णय लें।विरोधी पक्ष के समक्ष अपनी गुप्त नीतियों का खुलासा न होने दें। सामाजिक कार्यों मे, धार्मिक क्रिया कलापों के प्रति रुचि बढ़ेगी। घर परिवार में मांगलिक एवं धार्मिक कार्य होने के योग बनेंगे।
उपाय : आज गेहूं , गुड़, केले और कंबल का दान करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

कर्क (Cancer) आज सुख सुविधा में व्यवधान आएगा। गृहस्थ जीवन में जीवनसाथी से दूर जाना पड़ सकता है। मार्ग में वाहन यकायक खराब होने से मन खिन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में नौकर चाकर के खराब स्वास्थ्य के कारण मन में असंतोष बना रहेगा।
उपाय : मांस, मदिरा का सेवन न करें। दक्षिण मुखी हनुमान जी के दर्शन करें।

सिंह (Leo) आज कार्य क्षेत्र में चली आ रही विघ्न बाधाएं कम होगी। आय के स्त्रोतों वृद्धि होगी। व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों की नवीन व्यवसाय के प्रति अभिरुचि बढ़ेगी। आज का दिन आपके लिए उन्नति कारक रहेगा। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की योग बनेंगे। धार्मिक क्रियाकलापों में अभिरुचि बढ़ सकती है।
उपाय : आज बादाम, अंगीठी, चिमटा तवा शराब आदि का दान करें।

कन्या (Virgo) आज आपके साहस एवं पराक्रम के कारण किसी जोखिमपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। फोर्स में कार्यरत लोगों को अपने शत्रु, अपराधी पर शिकंजा कसने में सफलता मिलेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी।
उपाय : प्रतिदिन मंदिर जाकर भगवान जी से शमा याचना करें और कर्मशील रहे।

तुला (Libra) आज सगे संबंधियों, इष्टमित्रों के सहयोग से कार्य क्षेत्र में मुसीबतें कम होगी। समाज में उच्च पद प्रतिष्ठित एवं युवतियों के साथ संपर्क बढ़ेंगे। अपने ऊपर विश्वास रखें। व्यवसाय से जुड़े हुए व्यक्तियों को व्यापार में लाभ उन्नति के योग बनेंगे।
उपाय : आज खोटे सिक्के पानी में बहाएं।

वृश्चिक (Scorpio) आज आपको उत्तम वस्त्र प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा दूर हो। गी यात्रा में नए मित्र बनेंगे। राजनीति में संबंधों का लाभ मिलेगा। व्यापारिक विस्तार की योजना सफल होगी। नौकरी में अधीनस्थ का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ अधिक रहेगी।
उपाय : शुद्ध चांदी शरीर में धारण करें।

धनु (Sagittarius) आज कार्यक्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। कार्य की अधिकता से मानसिक तनाव और चिड़चिड़ापन बढ़ेगा। आप अपनी कठोर वाणी, क्रोध पर संयम रखें. अन्यथा वाद हो सकता है। व्यापार में आय बढ़ाने के लिए कड़ा परिश्रम करेंगे। लेकिन उसका आपको अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा।
उपाय : गुरुवार को थोड़ी सी हल्दी पानी में डालकर स्नान करें।

मकर (Capricorn) आज दिन शुरुआत किसी धमाकेदार समाचार के साथ होगी। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी व्यापारिक कार्य में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी राजनीतिक के अनुसार ही कार्य करें। किसी के कहे सुने में न आए।
उपाय : शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और शिवजी की पूजा करें।

कुंभ (Aquarius) आज व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को अपने आय स्रोतों की बढ़ाने की कोशिश करते रहने चाहिए। कार्य क्षेत्र में आने वाली विघ्न बाधाएं कम होगी। व्यवसाय के क्षेत्र में कार्य लोगों को अपने कार्य योजना को विस्तार देने की आवश्यकता रहेगी।
उपाय : आज कुत्तों को रोटी खिलाएं।

मीन (Pisces) आज समय आपके अनुकूल रहेगा। उच्च पद प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संपर्क स्थापित करें। साहस एवं पराक्रम में वृद्धि होगी। सकारात्मक सोच को बनाए रखें।अपने मन को इधर-उधर न भटकने दे। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक क्षेत्र में नए सहयोगी बनेंगे। उद्योग धंधे की विस्तार की योजना सफल होगी।
उपाय : चन्द्र मंत्र का 108 बार जाप करें।

एस्ट्रोलॉजर, रितिका मरवाहा PH no- 8837642809,7953504195

You may also like

Leave a Comment