Saturday, March 29, 2025
Home जालंधर जालंधर में इन पुलिस अधिकारियों के हुए तबादले, जारी List…

जालंधर में इन पुलिस अधिकारियों के हुए तबादले, जारी List…

by Doaba News Line

दोआबा न्यूजलाइन

जालंधर: पंजाब के जालंधर में पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने जिले में पुलिस के कई इंस्पेक्टरों के तबादलों और नियुक्तियों के आदेश दिए हैं। इन तबादलों में सीपी धनप्रीत कौर ने इंस्पेक्टर रविंदर कुमार को क्राइम ब्रांच थाना 8 का इंचार्ज नियुक्त किया है। जबकि इंस्पेक्टर संजीव कुमार को भार्गव कैंप थाना प्रभारी से बदल कर थाना सदर का इंचार्ज नियुक्त कर दिया है। इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह को पुलिस लाइंस से एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का इंचार्ज बनाया गया है। वहीं तबादलों की एक लिस्ट भी जारी की गई है, जिसमें बदले गए अन्य अधिकारियों के नाम और अन्य वेरवा दिया गया है।

ये तबादले पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर द्वारा तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। वहीं तबादलों के बाद सभी बदले गए अधिकारियों को नए स्थान पर तुरंत रिपोर्ट करने के आदेश दिए गए हैं। CP ने इस आदेश को ऑर्डर बुक में दर्ज करने का निर्देश दिया है।

देखें लिस्ट..

You may also like

Leave a Comment