Home दिल्ली इजराइल-ईरान जंग का भारत पर भी असर, जम्मू-कश्मीर में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर रोष प्रदर्शन

इजराइल-ईरान जंग का भारत पर भी असर, जम्मू-कश्मीर में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर रोष प्रदर्शन

by Doaba News Line

देश के बड़े एयरपोर्ट से अभी तक 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल

दोआबा न्यूज़लाइन

नई दिल्ली: इजराइल-ईरान जंग का प्रभाव भारत में भी देखने को मिल रहा है। जहां एक तरह युद्ध में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर जम्मू कश्मीर सहित कई जगह दो दिन से रोष प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। वहीं इस युद्ध के कारण भारत का हवाई यातयात प्रभावित हुआ है। युद्ध के कारण भारत के कई बड़े एयरपोर्ट से अभी तक 760+ इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं। आज भी दिल्ली एयरपोर्ट् पर 87 फ्लाइट कैंसिल रहीं। जिसके चलते यात्री परेशान दिखे।

बताया जा रहा है की आज भी दिल्ली, मुंबई, कोच्ची, बेंगलुरु, चेन्नई, जयपुर, अहमदाबाद जैसे इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स पर हजारों यात्री अपनी फ्लाइट्स कैंसिल होने की वजह से फंसे हुए हैं। जानकारी के अनुसार पश्चिम एशिया में जारी तनाव के सोमवार को IGI एयरपोर्ट पर 87 इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द की गई हैं। अधिकारीयों के मुताबिक इनमें 37 उड़ानें रवाना होने वाली और 50 उड़ानें अराइवल वाली थीं। क्षेत्र में बढ़ते तनाव और कई देशों के एयरस्पेस बंद होने के कारण लगातार तीसरे दिन एयरलाइन संचालन प्रभावित दिखा।

इस चिंताजनक स्थिति के बीच आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जंग पर अपनी प्रतिक्रिया दी। पीएम मोदी ने कहा है कि पश्चिम एशिया के हालात चिंताजनक हैं। भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी देशों के साथ मिलकर काम करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि हम बातचीत से समस्या का समाधान निकालने के पक्ष में हैं। यह बात उन्होंने आज दिल्ली में हैदराबाद हाउस में कनाडा के पीएम मार्क कार्नी से मुलाकात के बाद कही।


 

उधर अगर बात करें जम्मू-कश्मीर की तो वहां भी लगातार दूसरे दिन ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान श्रीनगर के बेमिना इलाके में सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया है। इस विरोध प्रदर्शन के चलते जम्मू कश्मीर के शोपियां, बारामूला, बांदीपोरा में बाजार बंद रहे।

 

 

You may also like

Leave a Comment