Home जालंधर शहर के चौकों पर लगी शहीदों की मूर्तियों की साफ़-सफाई को लेकर निगम कमिश्नर के पास पहुंची जिला कांग्रेस कमेटी

शहर के चौकों पर लगी शहीदों की मूर्तियों की साफ़-सफाई को लेकर निगम कमिश्नर के पास पहुंची जिला कांग्रेस कमेटी

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जिला कांग्रेस कमेटी शहरी की लीडरशिप ने निगम कमिश्नर को सौंपा मांग पत्र

जालंधर: जिला कांग्रेस कमेटी शहरी की लीडरशिप ने देश के शहीदों और महान हस्तियों के शहर के चौकों पर लगे बुतों की साफ़ सफाई को लेकर आज नगर निगम के कमिश्नर संदीप ऋषि को एक मांग पत्र सौंपा। जिसमें उन्होंने निगम कमिश्नर से निवेदन किया कि हमारे देश के लिए कुर्बानी देने वाले महान शहीदों की जालंधर शहर के अलग-अलग चौकों पर लगी मूर्तियों की सफ़ाई का खास प्रबंध किया जाए।

उन्होंने कहा कि हफ्ते में कम से कम 1-2 बार इन चौकों की सफ़ाई की जाए और जिस दिन इन महान हस्तियों का जन्मदिन या शहीदी दिवस हो, उस दिन म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की तरफ़ से किए गए इंतज़ाम इन चौकों में किए जाएं, जैसे चौक की सफ़ाई, मूर्ति की सफ़ाई, सीढ़ियां लगवाना आदि। इसके साथ ही उन्होंने निगम कमिश्नर से निवेदन किया कि इस काम के लिए एक ज़िम्मेदार अफ़सर कि ड्यूटी लगाई जाए। इसके साथ ही उन्होंने शहर के विभिन चौकों और वहां लगी शहीदों और महान हस्तियों के बारे में जानकारी की एक लिस्ट बनाकर भी निगम कमीशन को सौंपी।

इसके साथ ही उन्होंने शिकायत करते हुए कहा कि उन्होंने देखा है कि जिस दिन इन महान हस्तियों का जन्मदिन या शहीदी दिवस होता है, उस दिन भी म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की तरफ़ से उस जगह कोई इंतज़ाम नहीं किया जाता।


 

 

 

You may also like

Leave a Comment