दोआबा न्यूज़लाईन

जालंधर: जालंधर में आज सोमवार की सुबह एक भयानक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि जालंधर के भोगपुर में काला बकरा के पास एक निजी बस, ट्रेक्टर ट्रॉली से जा टकराई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान जम्मू के रियासी निवासी सुखवंत सिंह और दिल्ली के उत्तम नगर निवासी कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
एक्सीडेंट के बाद तुरंत आसपास के लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस दिल्ली से जम्मू की ओर जा रही थी। जिसके बाद घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार बस यात्रियों को लेकर दिल्ली से जम्मू-कश्मीर की ओर जा रही थी। लेकिन आज तड़के सुबह जब बस जालंधर के भोगपुर में काला बकरा के पास पहुंची तो बस आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। जिसके कारण ट्रॉली पलट गई। एक्सीडेंट के बाद बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। जिसे सुन आसपास के लोग वहां इकट्ठे हो गए। इसके साथ ही लोगों द्वारा थाना भोगपुर पुलिस की पुलिस को भी सूचित कर दिया गया।
वहीं पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया। फिलहाल हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच के बाद पुलिस मामले में उचित कार्रवाई करेगी। पुलिस ने घटना की सूचना मृतकों ओर घायलों के परिजनों को दे दी है।
वहीं सूचना पाकर तुरंत रोड सेफ्टी फोर्स की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया। इस हादसे में बस के ड्राइवर सुखविंदर और यात्री कुलदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि हादसे में गुरबदन सिंह, सुनील और करीब 11 यात्री घायल हो गए हैं। इनमें से 6 लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया गया है। जिसके बाद पुलिस ने रोड से क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को साइड करवाया।