दोआबा न्यूज़लाइन :
कोटा: राजस्थान के कोटा से सुबह सुबह एक बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक ट्रैंपो ट्रैवलर बस अनयंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में अब तक बस में सवार 8 लोगों की मौत हो गई और 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं हादसे में ट्रैवलर बस के परखच्चे उड़ गए हैं। हादसा शनिवार सुबह 6 बजे का बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि ट्रैवेलर में 21 यात्री सवार होकर भोपाल से खाटूश्यामजी जा रहे थे। लेकिन जब शनिवार ट्रैवेलर सुबह 6 बजे करीब कराड़िया टोल से कुछ किमी दूर पुलिया पर पहुंची तो अचानक अनयंत्रित होकर 15 फीट खाई में नीचे गिर गई। एक्सीडेंट के बाद मौके पर यात्रियों में चीख- पुकार मच गई। हादसे के बाद लोगों की मदद से घायल यात्रियों को ट्रैवेलर से निकालकर तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। अब तक मरने वालों की संख्या 8 हो गई है। सभी लोग मध्य प्रदेश के बैतूल के रहने वाले थे। आशंका जताई जा रही है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आने की वजह से ट्रैवलर अनयंत्रित हुई होगी। हालांकि अभी तक एक्सीडेंट की सही वजह पता नहीं चल पाई है।
वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बस से यात्रियों को निकालना शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त ट्रैवलर बस के सभी पैसेंजर्स आपस में रिश्तेदार हैं और ये लोग खाटूश्याम जाने के लिए भोपाल से शुक्रवार को शाम 7 बजे निकले थे। एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि हादसे में घायल लोग 4 दिन के राजस्थान टूर पर आए थे। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई, जिसे बाद में पुलिस सुचारु कर दिया।