दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: जालंधर के डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने बताया कि 28 जून, 2026 को राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण दिवस के मौके पर तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन पांच साल से कम उम्र के 93,479 बच्चों को सफलतापूर्वक कवर किया गया। अधिक जानकारी देते हुए डीसी वालिया ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा 28 जून से 30 जून 2026 तक चलने वाली इस विशेष मुहिम के दौरान 2,23,754 बच्चों को कवर करने का व्यापक लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. राजेश गर्ग के नेतृत्व वाली स्वास्थ्य टीमों की सराहना की, जिन्होंने मुहिम के पहले दिन शानदार कार्य करते हुए शुरुआती 24 घंटों में कुल लक्ष्य का 41.78 प्रतिशत कवरेज हासिल किया।
वहीं डीसी ने पोलियो से पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित बनाने पर जोर देते हुए कहा कि स्वास्थ्य टीमें अब बाकी बचे बच्चों को ट्रैक करने और कवर करने के लिए घर-घर जाएंगी। यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई भी योग्य बच्चा पोलियो बूंदों के बिना न रह जाए, 5,41,258 घरों में जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।