दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: जालंधर शहर के कुछ मशहूर बाजार अगले दो दिन के लिए फगवाड़ा गेट इलैक्ट्रिकल डीलर एसोसिएशन एवं इलैक्ट्रॉनिक वैल्फेयर सोसाइटी से जुड़े व्यापारियों ने बंद करने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि व्यापारियों ने गणतंत्र दिवस के मद्देनजर अगले 2 दिन दुकाने बंद करने का ऐलान किया है। एसोसिएशन के अनुसार 25 जनवरी दिन रविवार और 26 जनवरी दिन सोमवार को इलैक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान की सभी दुकानें बंद रहेंगी।
वहीं एसोसिएशन के प्रधान अमित सहगल एवं बलजीत सिंह आहलूवालिया ने बताया कि यह फैसला गणतंत्र दिवस के सम्मान में लिया गया है। उनके अनुसार बंद के दौरान फगवाड़ा गेट, मिलाप रोड, चहार बाग, भगत सिंह चौक, शेर-ए-पंजाब मार्केट, हांगकांग मार्केट, पंजपीर चौक सहित आसपास के क्षेत्रों में स्थित इलैक्ट्रिकल व इलैक्ट्रॉनिक सामान की दुकानें 2 दिन पूरी तरह बंद रहेंगी।
इसके साथ ही सभी व्यापारियों ने आम जनता से भी इन दिनों सहयोग की अपील करते हुए कहा कि आवश्यक खरीदारी पहले ही कर लें।