दोआबा न्यूज़लाईन
जालंधर : पंजाब के मुख्यमंत्री के OSD राजबीर घुम्मन को लेकर एक बड़ी खबर देखने को मिली है। इस मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एंट्री हो चुकी है। हालांकि एक दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने राजबीर घुम्मन को बड़ी राहत देते हुए उनकी गिरफ्तारी और किसी भी तरह की सख्त दंडात्मक कार्रवाई पर अंतरिम स्टे लगा दिया था। लेकिन एक दिन बाद ईडी की एंट्री ने इस मामले को पूरी तरह बदल दिया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने जालंधर में इस मामले को लेकर केस दर्ज किया है।
इस कार्रवाई से पंजाब के राजनीतिक गलियारों में भी उछलकूद देखने को मिल रहा है। गौरतलब है कि ED की आगामी कार्रवाई और सुप्रीम कोर्ट में होने वाली अगली सुनवाई पर निगाहें टिकी हैं।
इस मामले में ईडी की एंट्री के बाद आने वाले दिनों में ओर भी कई खुलासे हो सकते है। विपक्षी दल भी राजनीतिक रोटियां सेख रहे है। कई आरोप आप आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी लगाए जा रहे है। वहीं सत्ता पक्ष इस पूरी स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है।
CM मान के OSD राजबीर घुमन को राहत, पढ़ें
पंजाब : पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर घुमन से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को भी जांच में सहयोग करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को अगले आदेश तक जबरन कार्रवाई न करने का निर्देश दिया है। हालांकि, कोर्ट ने CBI जांच पर रोक नहीं लगाई है, जिससे FIR बरकरार रहेगी। लेकिन सीबीआई की जांच रहेगी। इस मामले में विरोध में पंजाब सरकार सुप्रीम कोर्ट गई थी।
क्या है मामला?
पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर घुमन सहित कई लोगों पर आरोप यह था कि अधिकारियों की पोस्टिंग, तबादलों, लाइसेंसों, टेंडर और जमीन से जुड़े मामलों में कथित तौर पर पैसों के बदले प्रभाव डाला जाता था। एफआईआर के बाद पंजाब और चंडीगढ़ में एक साथ कई जगह पर छापेमारी भी की गई थी। बीते 6 अक्टूबर को CBI ने राजबीर घुमन समेत छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी।