दोआबा न्यूज़लाइन
फिरोजपुर: मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार के मार्गदर्शन में फिरोजपुर मंडल के बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट के विशेष प्रयासों से “पर्सिमोन फलों” की रेल मार्ग से ढुलाई के लिए लगातर नया यातायात प्राप्त किया जा रहा है। 19 सितंबर को ट्रेन संख्या 13152 (कोलकाता एक्सप्रेस) में पहली बार लुधियाना रेलवे स्टेशन से “पर्सिमोन फलों” की आउटवर्ड लोडिंग सफलतापूर्व की गई। ट्रेन संख्या 13152 में लुधियाना से 128 पैकेटों में 3,180 किलोग्राम “पर्सिमोन फल” कोलकाता के लिए लोड किए गए।

इस सम्बन्ध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक/फ्रेट परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि फिरोजपुर मंडल की विश्वसनीय एवं समयबद्ध माल परिवहन व्यवस्था व्यापारियों को बेहतर सुविधा प्रदान कर रही है। मंडल माल यातायात बढ़ाने तथा पर्यावरण-अनुकूल परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।