दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: जालंधर के मेयर वनीत धीर और नगर निगम कमिश्नर निकास कुमार और जॉइंट कमिश्नर डॉ. सुमनदीप कौर के दिशा- निर्देशों अनुसार नगर निगम जालंधर द्वारा अनधिकृत कॉलोनियों में पानी और सीवरेज कनेक्शन को रेगुलर करने के लिए एक कैंप लगाया गया।
यह कैंप बचिंत नगर (ज़ोन नंबर 7) में आम आदमी पार्टी नॉर्थ संगठन इंचार्ज विजय भाटिया और मोहल्ला अध्यक्ष राम कृपाल सिंह द्वारा लगाया गया था, जिसे एस्टेट ऑफिसर-कम-चीफ टैक्स कलेक्टर अश्वनी गिल और सुपरिटेंडेंट वाटर रेट हरप्रीत वालिया की देखरेख में वाटर रेट टीम के सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
इस कैंप के दौरान 75,000 रुपये की रिकवरी वसूल करते हुए कुल 25 पानी और सीवरेज कनेक्शन रेगुलर किए गए। ज़ोन नंबर-7 के इंडस्ट्रियल एस्टेट से बकाया राशि (1,90,000/- रुपये) की रकम वसूल की गई।
इस मौके पर एरिया इंस्पेक्टर हरजीत बॉबी, राजदीप और मोहल्ले के निवासी मौजूद थे। म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन जालंधर सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे अपने बकाया पानी और सीवरेज बिल समय पर जमा करें, ताकि किसी भी तरह की कार्रवाई से बचा जा सके।