दोआबा न्यूज़लाइन
मनोरंजन: रैपर और सिंगर बादशाह ने दूसरी शादी के 5 साल बाद ही पत्नी पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी से तलाक ले लिया है। तलाक की जानकारी दोनों ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर दी है। सिंगर और ईशा रिखी ने अपनी पोस्ट में यह साफ़ कहा है कि यह फैसला दोनों ने आपसी सहमति से लिया है।

रैपर बादशाह की इंस्टाग्राम पोस्ट:-
इंस्टाग्राम पोस्ट में बादशाह ने लिखा कि वे और ईशा रिखी आपसी सम्मान के साथ अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ रहे हैं। बादशाह ने लिखा, “हमारा यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया है। हम सभी से विनम्र निवेदन है कि इस समय हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें। इस मुद्दे पर हमारा यह पहला और आखिरी बयान है, इसलिए हमारे रिश्ते को लेकर आगे कोई अंदाजा न लगाया जाए।” वहीं ईशा रिखी ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यही बयान शेयर किया है।
बता दें कि बादशाह और ईशा रिखी के रिश्ते में तनाव की खबरें जुलाई महीने से ही लगातार सामने आनी शुरू हो गईं थीं। दरअसल बादशाह की यह दूसरी शादी है। ईशा रिखी ने इसी साल जून में इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के दौरान बादशाह के साथ अपनी शादी की पुष्टि की थी। यह रैपर बादशाह का दूसरा तलाक है। इससे पहले उन्होंने 2012 में जैस्मिन मसीह से शादी की थी। जिससे उनकी साल 2017 में एक बेटी हुई, जिसका नाम जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह है। लेकिन साल 2020 में बादशाह और जैस्मिन एक-दूसरे से अलग हो गए थे।