दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने थाना डिवीजन नंबर 7 के अंतर्गत आने वाले सुभाना गांव में एक व्यक्ति की मौत के मामले की पूरी जांच कर रही है। इस बारे में जानकारी देते हुए एडीसीपी सिटी -2 माधवी शर्मा ने कहा कि इस मामले की हर पहलू से अच्छी तरह जांच की जा रही है।
उन्होंने कहा कि परिवार के बयानों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के दौरान जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। कमिश्नरेट पुलिस जालंधर मामले की निष्पक्ष और पूरी जांच करेगी और तथ्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई करेगी।