दोआबा न्यूजलाइन
जालंधर (सलोनी ) : जालंधर सहित पंजाब भर में आज विभिन्न किसान संघठनो द्वारा डी.सी. दफ्तरों के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया। जहां किसान केंद्र की बीजेपी और पंजाब की आप सरकार को कोसते नज़र आये। जालंधर के डी.सी. दफ्तर के बाहर भी आज विभिन्न किसान यूनियनों के किसान नेता इकट्ठे हुए और उन्होंने सरकारों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। किसानों ने बताया की उन्हें शंभू और खनौरी बॉर्डर से ज़बरन उठाने के कारण किया गया। धरने में बड़ी संख्या में किसान शामिल थे। वही किसान आप और बीजेपी सरकार मुर्दाबाद के नारे लगते हुए भी नज़र आए। जानकारी के मुताबिक किसानो का कहना था की जब वे बॉर्डर पर बैठे थे तब जो हमले किये गए थे उसके लिए सरकार ने मुआवजा दिया था लेकिन जब शंभू और खनौरी बॉर्डर से किसानों को ज़बरन उठाया गया तब उनका करोड़ों का नुक्सान हुआ है उनके अनुसार उनके ट्रेक्टर ट्राली गायब कर दिए गए हैं उन्होंने कहा की हमे अभी तक पता नहीं है कि हमारे ट्रैक्टर ट्रालियां कहां पर है किसानो की यह भी मांग है की उन्हें उनकी ट्रेक्टर ट्रालीयां वापिस की जायें या फिर उनका बनता मुआवजा दिया जाए।
जिक्रयोग है कि किसानों ने पहले एलान किया था कि 28 मार्च को डी.सी. दफ़्तर के बाहर धरना देने के बाद 31 मार्च को राजीनीतिक नेताओं के घर के बाहर धरना दिया जाएगा लेकिन बातचीत के दौरान किसान नेता बलविंदर सिंह मल्ली नंगर और स्री जाग्रति मंच की लीडर जसवीर कौर ने बताया की सयुंक्त किसान मोर्चा द्वारा मीटिंग की जाएगी जिसके बाद ये तय किया जायेगा की उनकी अगली रणनीति क्या होगी। वही आपको बता दे की आज पंजाब के हर शहर के डी.सी. दफ्तर के बाहर अपनी 12 मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया।