दोआबा न्यूज़लाइन
एरिया पार्षद उमा बेरी और पूर्व विधायक राजिंदर बेरी का मंडी रोड के दुकानदारों ने किया धन्यवाद
जालंधर: जालंधर के सेंट्रल टाउन में स्थित श्री शनि मंदिर मंडी रोड बनाने के काम का शनिवार को उद्घाटन किया गया। यह सड़क सीसी सीमेंट से बनेगी। इस दौरान एरिया पार्षद उमा बेरी और पूर्व एमएलए राजिंदर बेरी ने कहा कि इस सड़क की हालत बहुत खराब हो गई है, दुकानदार लंबे समय से इस सड़क को बनाने की मांग कर रहे थे।
इस मौके पर दुकानदारों ने पार्षद उमा बेरी और पूर्व एमएलए राजिंदर बेरी का धन्यवाद किया। इस मौके पर राकेश धीर, मनीष गुप्ता, अनिल काठपाल, नितिन काठपाल, निखिल, कुलवंत सिंह, हरजोत सिंह, नितिन धीर, अनिल बाहरी, राजेश अग्रवाल, अनिल सोनी राजू, अमनदीप, सौरव धीर, संदीप लकी मौजूद थे।