दोआबा न्यूजलाइन
जालंधर : आज का दिन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी कड़ी में आज योगरवेल संस्था के सहयोग से सर्वहितकारी केशव विद्या निकेतन जालंधर के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस इवेंट का आयोजन टाइम्स ऑफ़ इंडिया ग्रुप की तरफ से किया गया। जिसमें मुख्या भूमिका योगरवेल संस्था की रही। इस इवेंट को दोआबा न्यूजलाइन , फ़ेलिसिटी एडवरटाइजिंग एजेंसी और सर्वहितकारी केशव विद्या निकेतन ने स्पोंसर किया। इवेंट की शुरुआत सर्वहितकारी केशव विद्या निकेतन के प्रिंसिपल अरविन्द बैंस ने अपने सम्बोधन से की। तत्पश्तात योगरवेल संस्था की फाउंडर सपना वर्मा ने योग आसन की शुरुआत की। योगासन में लगभग 100 -120 लोगों ने हिस्सा लिया। सपना वर्मा ने बताया कि योगासन करने से आपका शरीर ही फिट नहीं रहता ,बल्कि योगासन करने से आपकी मानसिक परेशानियॉं भी दूर होती हैं, इसलिए अगर आपको रोग मुक्त रहना है, तो योग को अपनी रूटीन का हिस्सा बना लो। आप विश्व के किसी भी स्थान पर हो , आप वहीँ पर योग कर सकते हो।

इस मौके पर टाइम्स ऑफ़ इंडिया ग्रुप की और से दीपक नागपाल ,अंकित ,दोआबा न्यूजलाइन की तरफ से सतपाल शर्मा ,अभिषेक शर्मा और सर्वहितकारी केशव विद्या निकेतन की तरफ से मनीष शर्मा , रजनीश धावा ,ऐडवोकेट परषोतम कपूर ,सूवीप पस्सी ,दिनेश परमार ,डॉ वनीत शर्मा ,महेश गुप्ता ,मनीष अग्रवाल ,विवेक खन्ना और जितेंदर सैनी आदि मौजूद थे।