दोआबा न्यूजलाइन
जालंधर/फगवाड़ा: जालंधर के Eastwood Village फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में एक सी.सी.टी.वी. फुटेज सामने आई है, जिसमें साफ दिख रहा है कि हमलवारों ने कैसे घटना को अंजाम दिया और गोली चलने के बाद मौका पाकर वहां से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस आरोपी सुखा निवासी तल्हन और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं फायरिंग मामले में अब पता चला है कि आरोपी सुखा भी पहले यहीं पर सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। जानकारी के अनुसार आरोपी को 6 महीने पहले नौकरी से निकाल दिया गया था। बताया यह भी जा रहा है कि सुक्खा अक्सर ड्यूटी के दौरान अपने सहयोगी कर्मचारियों और आने-जाने वालों से झगड़ा करता था जिसके चलते करीब 6 महीने पहले उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। अब आशंका जताई जा रही है कि सुक्खा ने इस घटना को इरादे रंजिस अंजाम दिया है।
बताए चलें कि 14 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे सुखा अपने साथियों के साथ ईस्टवुड विलेज संग आया, जहां ड्यूटी पर मौजूद बाउंसरों ने उसे रोका और अंदर नहीं जाने दिया क्यूंकि उनके अनुसार सिक्खा की ईस्टवूड में एंट्री बंद है। बस इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई। इसी दौरान सुखा के साथ आये 5 से 6 लोगों ने गार्ड संदीप कुमार पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसी बीच एक हमलावर ने पिस्तौल निकालकर गोली चला दी, जो संदीप की जांघ में जा लगी और संदीप गंभीर घायल हो गया।
Eastwood Village में देर रात चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड घायल, मची अफरा-तफरी
जालंधर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर स्थित ईस्टवुड विलेज में बीती देर रात फायरिंग का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार Eastwood Village में कुछ युवकों की ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड के साथ बहस हो गई, जिसके बाद उक्त युवकों ने गोली चला दी। गोली लगने से सिक्योरिटी गार्ड घायल हो गया , जिसके तुरंत निजी अस्पता में दाखिल करवाया गया है। गोली सिक्योरिटी गार्ड की जांघ पर लगी है। घायल सिक्योरिटी गार्ड की पहचान फगवाड़ा के हदियाबाद निवासी संदीप के रूप में हुई है।
घायल सिक्योरिटी गार्ड

वहीं घटना की सूचना पाकर संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचे जाँच अधिकारी ने बताया कि घायल संदीप ईस्टवूड में ही काम करता था और आपसी बहस के बाद फायरिंग हुई है। घटना के बाद घायल को पास के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने बताया कि एक राउंड फायर हुआ है, जिससे चली गोली संदीप की जांघ पर गोली लगी है, जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है और मौके के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हाइवे के पास हुई इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

वहीं कहा यह भी जा रहा है कि इस वारदात को जालंधर के तल्हण में रहने वाले सुक्खा नामक युवक ने अंजाम दिया तथा मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर ने कुछ दूरी से फायरिंग की, जिससे सिक्योरिटी गार्ड घायल हो गया और आरोपी तुरंत वहां से भाग निकला। वारदात के दौरान घटनास्थल पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।