दोआबा न्यूज़लाइन
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर से अभी- अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार अमृतसर के कोट आत्मा राम इलाके में आम आदमी पार्टी के नेता और वार्ड नंबर 42 के इंचार्ज जयपाल सिंह बाऊ पर दिनदहाड़े फायरिंग की गई है। बताया जा रहा है कि गोलीबारी में जयपाल सिंह के पैर में गोली लगी है।
बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद घायल अवस्था में जयपाल सिंह को अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बता दें कि हाल ही में निगम चुनाव में जयपाल सिंह बाऊ ने आम आदमी पार्टी की तरफ से वार्ड नंबर 42 से चुनाव भी लड़ा था।
वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुँच गई है। पुलिस ने अब हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हमले के पीछे आपसी रंजिश को कारण माना जा रहा। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी एंगल की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच शुरू कर दी है।




