दोआबा न्यूज़लाइन
सैन फ्रांसिस्को: अगर आप भी एप्पल प्रोडक्ट्स लवर हैं और आने वाले समय में नया आईफोन या कोई एप्पल गैजेट खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए हैं। मिली जनकरी के अनुसार अब जल्द ही टेक कंपनी एपल आईफोन और अपने अन्य प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ा सकती है। इस बात की पुष्टि खुद कम्पनी के CEO टिम कुक ने ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ को दिए एक इंटरव्यू में की है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार APPLE के CEO टिम कुक ने ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि दुनियाभर में मेमोरी और स्टोरेज चिप की चल रही कमी के कारण कंपोनेंट्स की लागत बहुत बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि एपल अभी तक उन कंपनियों में से एक थी, जिसने मेमोरी संकट के बावजूद लॉन्चिंग के बाद अपने स्मार्टफोन की कीमतें नहीं बढ़ाई थीं। अब तक कंपनी खुद ही बढ़ी हुई लागत का बोझ झेल रही थी लेकिन अब सप्लायर्स के बढ़ते दबाव के कारण कम्पनी को अपने प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ाना मजबूरी बन गया है।
दरअसल मेमोरी और स्टोरेज चिप संकट के बाद शाओमी, वनप्लस, ओप्पो जैसे अन्य बड़े ब्रांड्स ने अपने हैंडसेट्स के दाम बढ़ाए हैं। लेकिन एप्पल ने उस समय अपने फ्लैगशिप मॉडल्स की शुरुआती कीमतों को न बढ़ा कर बाजार में अपनी पकड़ बनाई थी, लेकिन अब इस स्ट्रॅटेजी को बरकरार रखना मुश्किल हो रहा है।
अभी तक Apple ने यह क्लीयर नहीं किया है कीमतें कब बढ़ाई जाएंगी और कितनी बढ़ोतरी होगी। टिम कुक ने यह भी नहीं बताया कि किन-किन प्रोडक्ट्स पर इसका असर पड़ेगा। हालांकि माना जा रहा है कि इस फैसले से iPhone समेत Apple के दूसरे प्रोडक्ट्स की कीमतें आने वाले समय में बढ़ सकती हैं।