दोआबा न्यूज़लाईन
जालंधर : पंजाब में इस समय नशे का मुद्दा चरम सीमा पर है, अगर बात करें तो पंजाब सरकार की ओर से युद्व नशे के विरूद्व मुहीम चलाई गई है। दूसरी ओर पंजाब में विधानसभा चुनाव भी नजदीक है, इन सभी मुद्दों को लेकर दोआबा न्यूज़लाईन की टीम ने भाजपा के पंजाब उपप्रधान और जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठोर से बातचीत की।
पहला सवाल : पंजाब विधानसभा 2027 चुनाव में भाजपा का फोकस नशे का मुद्दा?
पंजाब में नशे को लेकर राकेश राठौर बोले कि देश के गृह मंत्री बीते दिनों जालंधर में पहुंचे थे। इस दौरान उनका मेन मुद्दा नशा था, जिसे साफ़ साबित हो गया कि भाजपा विधानसभा चुनाव में नशे के मुद्दे पर फोकस कर चुनाव लड़ेगा। अमित शाह भी पंजाब की स्तिथि को लेकर काफी गंभीर है। पंजाब में सबसे ज्यादा बीमारी इस समय नशा है, जिसको भाजपा खत्म करेगी। मुद्दे और भी कई है, जैसे बेरोजगारी, गैगस्टरवाद और महंगाई। जनता हम पर विश्वास जतायेगी तो भाजपा इन सभी कुरीतियों को खत्म करेगी।
दूसरा सवाल : आम आदमी पार्टी के सूबा प्रधान ने कहा कि देश के गृह मंत्री के इलाके गुजरात से ही नशा पंजाब में आ रहा है
इस सवाल पर जवाब देते हुए भाजपा नेता बोले कि आम आदमी पार्टी के आने के बाद नशा 3 गुना बढ़ गया है। यह पार्टी झूठ-फरेब बोलने वाली है। गुजरात से नशा आता है तो वहां के हालात पंजाब से बहुत बढ़िया है। नशा कही से भी आ रहा हो, सूबा सरकार का फर्ज है, कि कोई भी कुरीति लोगों तक न पहुँच सके। लेकिन यह सब करने में ”आप” सरकार फेल है। युद्व नशे विरूद्व मुहीम सिर्फ ढ़ोग है। चुनाव से पहले मेनिफेस्टो में जो भी वायदे किये है, उनमें से अभी तक एक भी पूरा नहीं किया है। आये दिन नशे के कारण युवा मर रहे है। सरकार यह कौनसा युद्व चला रही है।
तीसरा सवाल : देश में वोट चोरी को लेकर गंभीर मुद्दा बना हुआ हैं, विपक्ष का सेंटर सरकार पर सीधा आरोप है कि मोदी और अमित शाह वोट चोरी करते है, और ज्ञानेश इनका साथ दे रहे है?
इस बाबत अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नेता बोले कि जनता को भड़काया जा रहा हैं। जहां-जहां कांग्रेस और आप की सरकार हैं, वहां वोट चोरी नहीं हुई जहां भाजपा हैं, वहां वोट बिके हैं, यह सरासर झूठा आरोप है। वेस्ट बंगाल में एसआईआर वोट उनके काटे गए थे, जिनकी वोट में कोई दिक्क्त थी। या जिनकी नाजायज वोट थी। लोगों में झूठा भ्रम फैलाया जा रहा हैं। अगर किसी नागरिक को लगता हैं कि उनके वोट काटे गए हैं, वह चेलेंज भी कर सकते हैं।
चौथा सवाल : , सीएम ने कहा पंजाब में आप पार्टी का ग्राफ बढ़ता देख भाजपा में भखलाहट, CBI की जांच भाजपा का षड्यंत्र
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओएसडी और अन्य पर FIR दर्ज होने के बाद, सीएम ने कहा पंजाब में आप पार्टी का ग्राफ बढ़ता देख भाजपा में भखलाहट हैं? यह उनका बयान बेबुनियाद हैं। कोर्ट के कहने पर यह कार्रवाई हुई हैं। यह ऐसे मुद्दे हैं, जिसमें कोर्ट किसी भी पार्टी का साथ नहीं देती हैं। कोर्ट जो फैसले भगवंत मान के पक्ष में करता हैं, वह सही हैं। जो पार्टी के खिलाफ हैं, उसमें भाजपा शामिल हैं। यह सिर्फ झूठे आरोप हैं। सीबीआई की रेड ने ईमनादार पार्टी का पर्दाफाश किया हैं, कि यह सिर्फ देश को लूटने के लिए आये हैं।
पांचवा सवाल : देश के गृह मंत्री अमित शाह के साथ टेबल टॉक और लंच करना, मेरे लिए बढ़ी गर्व की बात हैं। लगभग 45 मिनट तक हम इक्ठे बैठे। पंजाब के प्रगति के विषय पर गहराई से चिंता जताई हैं। इस दौरान राकेश राठौर ने कहा कि अमित शाह जी ने कहा कि 80 के दशक के पहले
पंजाब खुशहाली भरी स्टेट थी, लेकिन अब पंजाब के हालात बहुत ख़राब हो गए। पंजाब बाकि सूबे से पीछे चल रहा हैं। 2027 के चुनाव में भाजपा का आना बेहद जरुरी हैं, ताकि स्टेट की दिशा और दशा को बदला जा सके।
छठा सवाल : राकेश राठौर विधानसभा चुनाव, सेंटर से लड़ेंगे या नार्थ से?
इस सवाल पर बात करते हुए राकेश राठौर बोले कि पार्टी ने मुझे जिम्मेवारी दी तो मै सेंटर से ही चुनाव लडूगा। बाकि हाईकमान की ओर से जो आदेश मिलेंगे। उस पर मेरी तरफ से मोहर लगा दी जाएगी। मै हमेशा पार्टी और जनता के हित में काम करता आया हूँ और हमेशा करता रहुगा।
सातवां सवाल : पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही मावां-धीयां सत्कार योजना के नाम पर वोट बैंक को कितना फर्क पड़ेगा?
इस पर उन्होंने जवाब दिया कि महिलाओं को जो पैसे दिए गए हैं, यह चुनाव से पहले दिए जा रहे हैं, ताकि वोट खरीद सके। हमारी माँ-बहनों को
सरकार को ऐसा लालच देने की बजाय ऐसी पॉलिसी बनानी चाहिए। जिससे देश तरक्की पर जा सके। आम आदमी पार्टी पंजाब नहीं संभाल सकती हैं। हमारी महिलाएं इतनी सशक्त हैं, वह सोच समझकर वोट डालेगी।