दोआबा न्यूज़लाइन
पंजाब: परविंदर सिंह झोटा मामले में आज आरोपी अश्वनी कुमार को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार आज झोटा हत्याकांड के आरोपी अश्वनी कुमार और उनकी पत्नी नीलम रानी को कोर्ट ने 5 नवंबर 2026 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दरअसल
आज दोनों का पुलिस रिमांड खत्म था जिसके बाद उनकी कोर्ट में उनकी पेशी थी। आरोपी अश्वनी कुमार और उसकी पत्नी नीलम रानी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया था।
सूत्रों के मुताबिक सुनवाई के दौरान मानसा पुलिस ने अदालत को बताया कि इस मामले की जांच अब सीबीआई द्वारा की जाएगी। ऐसे में पुलिस को फिलहाल दोनों आरोपियों के और रिमांड की जरूरत नहीं है। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की थी। वहीं पुलिस की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने केमिस्ट अश्वनी और नीलम रानी को 5 नवंबर तक जेल भेजने के आदेश जारी कर दिए।

झोटा हत्याकांड मामला: CBI ने पूछताछ के लिए परिवार को बुलाया मानसा गेस्ट हाउस, आरोपी केमिस्ट की आज कोर्ट में पेशी
एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट झोटा हत्याकांड में CBI की एंट्री होने के बाद अब एक और बड़ी अपडेट सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार CBI टीम ने आज भी झोटा हत्या मामले में बयान दर्ज करने के लिए परिवार को मानसा के रेस्ट हाउस में दूसरी बार बुलाया। आज झोटा के पिता भीम सिंह, मां अमरजीत कौर और पत्नी मनप्रीत कौर गेस्ट हाउस में पहुंचे थे।
बताया जा रहा है कि झोटा हत्या मामले की जाँच के लिए CBI ने मनसा के रेस्ट हाउस में ही दफ्तर बनाया है, जहां इस मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं खास खबर यह भी है परविंदर सिंह झोटा को लेकर आज पंजाब विधानसभा में सभी विधायकों और स्पीकर ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
दूसरी तरफ CBI की टीम झोटा हत्या के आरोपी अश्विनी कुमार और उसे भागने में मदद करने वाले विपिन कुमार के घर पहुंची। टीम ने यहां लोगों से पूछताछ भी की। वहीं आरोपी केमिस्ट अश्विनी कुमार और उसकी पत्नी नीलम की आज कोर्ट में पेशी है। क्योंकि आज दोनों का रिमांड खत्म हो गया है। कहा यह भी जा रहा है कि पुलिस पूछताछ के लिए अदालत से आरोपियों को प्रोडक्शन रिमांड पर ले सकती है।
वहीं झोटा का परिवार हत्या के 10 दिन बाद भी पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार न करने पर अड़ा है। उनकी डेडबॉडी मानसा के सिविल अस्पताल में रखी हुई है। परिवार और एक्शन कमेटी अब भी CM भगवंत मान और DGP गौरव यादव के इस्तीफे समेत 10 मांगों को लेकर जिद पर अड़ा हुआ है।
वहीं बीते दिन बुधवार को झोटा मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई करते हुए मानसा के DSP और ड्रग इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। मानसा के SSP ने खुद यह जानकारी शेयर की है। उन्होंने कहा कि DSP हरजिंदर सिंह गिल और ड्रग इंस्पेक्टर नरेश कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है। पंजाब सरकार की ओर से गठित 3 महिला IAS अधिकारियों की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) और झोटा के परिवार सहित एक्शन कमेटी के बीच दूसरे दौर की बैठक में भी अंतिम सहमति नहीं बन सकी।
इससे पहले संभावना जताई जा रही थी कि परिवार पोस्टमॉर्टम के लिए राजी हो सकता है, क्योंकि झोटा की पत्नी मनप्रीत कौर ने धरने के दौरान संगत से पोस्टमॉर्टम करवाने की इजाजत मांगी थी। हालांकि, इंसाफ कमेटी और प्रशासन के बीच मांगों को लेकर सहमति न बनने के कारण पोस्टमॉर्टम का फैसला नहीं लिया गया।

ड्रग एक्टिविस्ट झोटा के परिवार से मिले गृह मंत्री, कहा -कल जांच के लिए मानसा पहुंचेगी CBI
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस समय पंजाब दौरे पर हैं। गृह मंत्री ने आज पंजाब में नशे की भेंट चढ़े लोगों के परिवारों से मुलाकात की। मिली जानकारी के अनुसार गृहमंत्री अमित शाह आज मानसा में नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर झोटा के परिवार से मिले। अमित शाह ने झोटे के परिवार को आश्वासन देते हुए कहा कि कल (बुधवार) को 12 बजे झोटा हत्या केस की जांच के लिए CBI टीम मानसा पहुंच जाएगी। मानसा में झोटा के परिवार से मिलने के बाद शाम के समय वह लुधियाना में शहर के सबसे बड़े रावण का दहन करेंगे।

बताया जा रहा है कि पंजाब आने के बाद आज शाह ने सबसे पहले गुरदासपुर में बिक्रमजीत के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बिक्रमजीत की मां सुरजीत कौर के पैर छुए और मामले की CBI जांच और इंसाफ का भरोसा दिलाया।
बताया जा रहा है कि इससे पहले अमित शाह संगरूर में AAP मंत्री हरपाल चीमा से नशे के संबंध में सवाल पूछने को लेकर की गई प्रताड़ना से तंग आकर सुसाइड करने वाले गुलजार के परिजनों से मुलाकात। इस दौरान उन्होंने परिवार के लोगों को 2-3 महीने में इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी कहा कि वह गुलजार की अंतिम अरदास में आएंगे।