Saturday, August 2, 2025
Home चंडीगढ़ संजीव अरोड़ा की भगवंत मान मंत्रिमंडल में Entry, राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने दिलाई शपथ

संजीव अरोड़ा की भगवंत मान मंत्रिमंडल में Entry, राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने दिलाई शपथ

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

चंडीगढ़: चंडीगढ़ के राजभवन में आज एक समारोह आयोजित किया गया। जहां पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित सभी कैबिनेट मंत्री ,विधायक आदि मौजूद रहे। समारोह में राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने लुधियाना उपचुनाव में विजेता रहे संजीव अरोड़ा को कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

जानकारी के अनुसार इस समारोह में संजीव अरोड़ा ने पंजाबी में शपथ ली। उन्होंने भगवंत मान के मंत्रिमंडल में 17वें मंत्री के रूप में शपथ ली है। बताया जा रहा है कि कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल से NRI मामले का विभाग वापस लेकर संजीव अरोड़ा को उद्योग और NRI मामले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दरअसल संजीव अरोड़ा के मंत्री बनने से मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या 17 हो गई थी, लेकिन अब कुलदीप धालीवाल को हटाने से फिर अब 16 हो गई है।

बता दें कि आम आदमी की सरकार के करीब साढ़े 3 साल के कार्यकाल में यह 7वां कैबिनेट विस्तार है। इसके बाद मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव होने की संभावना है। सितंबर 2024 में पंजाब सरकार ने आखिरी बार कैबिनेट विस्तार किया था। इस दौरान हरदीप सिंह मुंडिया, बरिंदर कुमार गोयल, तरनप्रीत सिंह सौंद और मोहिंदर भगत को मंत्रिमंडल का हिस्सा बनाया गया था। जबकि बलकार सिंह, चेतन सिंह जौड़ामाजरा, ब्रह्मशंकर जिंपा और अनमोल गगन मान को बाहर का रास्ता दिखाया गया था।

You may also like

Leave a Comment