Home जालंधर जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित, मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने लहराया तिरंगा

जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित, मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने लहराया तिरंगा

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय भव्य समागम का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पंजाब के माइंस एंड जियोलॉजी, जल संसाधन एवं भूमि और जल संरक्षण मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने राष्ट्रीय ध्वज लहराने की रस्म अदा की और परेड की सलामी ली।

इस कार्यक्रम में जालंधर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों, पुलिस बल और एनसीसी कैडेट्स ने हिस्सा लिया। ध्वजारोहण के बाद विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से भरे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसके साथ ही गिद्दा, भंगड़ा और देशभक्ति के गीतों ने स्टेडियम में मौजूद लोगों में जोश भर दिया।

इस कार्यक्रम में जिले के तमाम वरिष्ठ अधिकारी डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर और अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया गया और राष्ट्र के प्रति उनकी सेवाओं को नमन किया गया। वहीं कार्यक्रम के अंत में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और समाज सेवा में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया।


 

 

 

You may also like

Leave a Comment