Home जालंधर जालंधर : MLA रमन अरोड़ा को विजिलेंस टीम ने कोर्ट में किया पेश, जानें कितने दिन का मिला रिमांड

जालंधर : MLA रमन अरोड़ा को विजिलेंस टीम ने कोर्ट में किया पेश, जानें कितने दिन का मिला रिमांड

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर(पूजा, सपना) आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा को आज (शनिवार) दोपहर विजिलेंस टीम द्वारा कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेश कर रमन अरोड़ा का पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल हुआ है। बीती देर रात लगभग 12:०० बजे सिविल अस्पताल में विधायक का मेडिकल हुआ। दूसरी ओर आज दोबारा से सुबह विजिलेंस की टीम रमन अरोड़ा के घर पर पहुंची थी ।

विजिलेंस टीम ने रमन अरोड़ा का 10 दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन कोर्ट की ओर से 5 दिन का रिमांड मिला है। हालांकि कोर्ट में पेशी के दौरान अरोड़ा और विजिलेंस टीम ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। अरोड़ा को सुबह 11 बजे पेश किया जाना था, मगर ऐसा नहीं हो पाया। दोपहर करीब तीन बजे कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के दौरान भी विधायक अरोड़ा हंसते हुए नजर आए।

सूत्रों के अनुसार विजिलेंस टीम को पूछताछ के दीरान कई अहम सुराग मिले हैं, जिसके चलते जल्द कई अधिकारियों पर विजिलेंस की टीम शिकंजा कस सकती है।

आपको बता दें कि बीते दिन विजिलेंस द्वारा पिए(सहायक) रोहित कपूर और हनी भाटिया से पूछताछ की गई, जहां पीए ने बताया कि वह सिर्फ पुलिस का कामकाज ही देखता था जिसके बाद देर रात दूसरे सहायक हनी भाटिया के घर विजिलेंस ने दबिश थी। बताया जा रहा है कि हन्नी के घर से विजिलेंस की टीम को पेन ड्राइव्, लैपटॉप और अन्य दस्तावेज बरामद हुए है।

MLA रमन अरोड़ा को आज कोर्ट में पेश करेगी विजिलेंस, रिश्वत मामले में विधायक के घर पर कल हुई थी छापेमारी

जालंधर (पूजा, सपना) पंजाब के जालंधर सेंट्रल के विधायक के घर पर बीते दिन हुई रेड के बाद विजिलेंस टीम उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई थी। ताजा जानकारी के अनुसार आज आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को जालंधर कोर्ट में विजिलेंस द्वारा पेश किया जाएगा।
टीम द्वारा आज उनका रिमांड हासिल किया जाएगा।

हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं होआ पाया है कि विधायक से इस मामले में पूछताछ मोहाली मेंहोगी या फिर जालंधर में। बता दें कि विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को सुबह 9 बजे के करीब बजे अरोड़ा के अशोक नगर स्थित घर पर रेड करने पहुंची थी।

अपने ही विधायक के खिलाफ पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, MLA रमन अरोड़ा को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

पंजाब के जालंधर से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही हैं, जहां पर पंजाब सरकार ने अपने ही विधायक पर एक्शन लिया है। जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है। टीम उन्हें अपने साथ ले गई है। विजिलेंस टीम ने सुबह 8.45 बजे अरोड़ा के अशोक नगर स्थित घर पर रेड की। जिसके बाद सुबह से लेकर 4 बजे तक उनसे पूछताछ की गई और लगभग 4 बजे विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्रों के अनुसार विधायक के पर्सनल असिस्टेंट को भी टीम ने हिरासत में लिया है। विधायक पर आरोप है कि जालंधर नगर निगम के जरिए उन्होंने लोगों को नोटिस भिजवाए। फिर रुपए लेकर नोटिसों को रफा-दफा करा दिया। इस मामले में FIR भी दर्ज की जा चुकी है।

वहीं सबंधित एरिया के एचएचओ ने जानकारी देते हुए कहा कि विजिलेंस की रेड पड़ी है, हम यहाँ पर सुरक्षा के लिए तैनात है। गिरफ्तारी के सवाल पर उन्होने हां में जवाब दिया और कहा कि विधायक को टीम गिरफ्तार कर यहाँ से ले गई है। इससे आगे हम कुछ नहीं कह सकते।

गौरतलब है कि पंजाब सरकार की तरफ से विधायक रमन अरोड़ा पर एक्शन की तैयारियां पहले से ही शुरू हो गई थी। कुछ दिन पहले ही अरोड़ा की सिक्योरिटी वापस ले ली गई थी। सिक्योरिटी हटाने पर राजनीति गलियारों में हलचल मच गई थी। इसके बाद नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच के एटीपी सुखदेव वशिष्ठ को गिरफ्तार किया गया था। विजिलेंस को इनपुट मिले कि रिश्वत के खेल में विधायक रमन अरोड़ा भी शामिल हैं।

आम आदमी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्टर जारी कर कहा कि चाहे अपना हो या बेगाना, भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पोस्टर पर विधायक रमन अरोड़ा की फोटो लगाई गई है।

विधायक की गिरफ्तारी के बाद CM मान की भ्रष्टाचारों को सख्त चेतावनी

जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कड़े शब्दों में कहा है कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चाहे वह कोई भी हो, चाहे वह किसी भी पद पर हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज एक बार फिर आम जनता को पता चल गया है कि आम आदमी पार्टी की सरकार को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि भ्रष्टाचार कौन कर रहा है, चाहे वह अपना हो या पराया, अगर कोई भ्रष्टाचार करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं बल्कि भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ है।

You may also like

Leave a Comment