
दोआबा न्यूज़लाइन

फिरोजपुर: फिरोजपुर मंडल में ई-ऑक्शन के माध्यम से एसएलआर लीजिंग अनुबंध सफलतापूर्वक अलॉट किया गया है। इसके शुरू होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी और रेलवे की आय में भी वृद्धि होगी। इस अनुबंध से लगभग 1.59 करोड़ रुपये का राजस्व रेलवे को प्राप्त होगा।

एसएलआर लीजिंग व्यवस्था से रेलवे को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होता है और ट्रेनों में उपलब्ध स्थान का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होता है। इसके साथ ही व्यापारियों को अपने सामान को तेजी और सुरक्षित तरीके से एक स्थान से दूसरे स्थान तक भेजने की सुविधा मिलती है।
यह व्यवस्था रेलवे और व्यापारी दोनों के लिए लाभदायक साबित हो रही है, जिससे समय और लागत दोनों की बचत हो रही है। ई-ऑक्शन के माध्यम से पारदर्शी तरीके से अनुबंध अलॉट किए जाने से रेलवे की आय में बढ़ोतरी हो रही है और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल रही है।

