दोआबा न्यूज़लाइन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी X पर पोस्ट कर देशवासियों को दी बधाई


नई दिल्ली: क्रिसमस का पर्व आज देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में क्रिसमस मॉर्निंग प्रेयर में शामिल हुए। इस सर्विस में प्रार्थनाएं, कैरोल हुए। इस मौके पर दिल्ली के बिशप रेव्ह डॉ. पॉल स्वरूप ने प्रधानमंत्री के लिए विशेष प्रार्थना की।
प्रधानमंत्री मोदी ने आज क्रिसमस के अवसर पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने X पर एक पोस्ट में लिखा- “सभी को शांति, करुणा और आशा से भरे क्रिसमस की शुभकामनाएं। यीशु मसीह की शिक्षाएं हमारे समाज में सद्भाव को मजबूत करें।”
बताते चलें कि पीएम मोदी ने साल 2023 में क्रिसमस पर दिल्ली में स्थित अपने आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर एक कार्यक्रम रखा था। वहीं पिछले साल 2024 में पीएम मंत्री जॉर्ज कुरियन के घर पर आयोजित डिनर में गए थे। इसके साथ ही कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया के कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे।
वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी आज के शुभ दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर देशवासियों को क्रिसमस और नए साल की शुभकामनाएं दी हैं।
