Home जालंधर बी.पी.टी. कोर्स में प्रवेश हेतु NEET अनिवार्य : प्रिंसिपल शिल्पी जेटली

बी.पी.टी. कोर्स में प्रवेश हेतु NEET अनिवार्य : प्रिंसिपल शिल्पी जेटली

by Doaba News Line

दोआबा न्यूजलाइन

जालंधर : डी.ए.वी. इंस्टीट्यूट ऑफ फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन (DAVIPTR), जालंधर की प्राचार्या डॉ. शिल्पी जेटली ने जानकारी देते हुए बताया कि नेशनल कमीशन फॉर एलाइड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशंस (NCAHP) के दिशा-निर्देशों के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2026–27 में बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी (BPT) कोर्स में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) में सम्मिलित होना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि NEET परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा किया जाता है। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते NEET के लिए आवेदन करें। पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है तथा अंतिम तिथि 8 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

डॉ. जेटली ने फिजियोथेरेपी में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों से अपील की कि वे किसी भी असुविधा से बचने हेतु समय पर पंजीकरण सुनिश्चित करें।


 

 

 

You may also like

Leave a Comment