Thursday, March 6, 2025
Home क्राईम जालंधर में मर्डर, लाश पर मिले कई घाव, जांच जारी

जालंधर में मर्डर, लाश पर मिले कई घाव, जांच जारी

by Doaba News Line

दोआबा न्यूजलाईन

जालंधर: जालंधर होशियारपुर रोड पर स्थित शेखें गांव के पास बने नशा छुड़ाओ केंद्र नजदीक एक प्रवासी व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति का बेरहमी से कत्ल किया गया है। सुबह राहगीर ने देखा तो उसने तुरंत सूचना पुलिस को दी। मौके पर थाना मकसूदां और थाना पतारा की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गांव के सरपंच तरलोक सिंह व अन्य लोगों ने बताया कि इस इलाके में रात के समय में निकलना बेहद मुश्किल है। क्योंकि यहां कई ऐसे खाली प्लाट हैं। जहां नशेड़ियों ने अपना अड्डा बनाया हुआ है। यहां रात के समय में महिला तो क्या पुरुष भी बाहर नहीं निकल सकते। क्योंकि नशेड़ी यहां पर नशा करने के बाद लूट की वारदातों को अंजाम देते हैं। उन्होंने कहा कि यहां पूरे इलाके में एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं है जिसकी कई बार शिकायत भी कर चुके हैं। लेकिन इस और किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया।

मृतक की पहचान पाटिल के रूप में हुई है, जो यह किसी फैक्ट्री में रात की ड्यूटी करता था। मृतक के शरीर पर कई घाव थे। जिसे देख लग रहा था कि जिसने भी इसका कत्ल किया है उसने इसके शरीर पर तेजधार हथियारों से कई वार किए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही थाना मकसूदां की पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि देख कर लग रहा है कि इसका कत्ल किया गया है। फिलहाल फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच की जा रही है। जिसके बाद शव को सिविल अस्पताल में भेज दिया जाएगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।

You may also like

Leave a Comment