Thursday, July 24, 2025
Home जालंधर मैराथन धावक फौजा सिंह की अंतिम अरदास में पहुंची कई राजनीतिक-सामाजिक हस्तियां, पसंदीदा पिन्नियां परोसी गईं

मैराथन धावक फौजा सिंह की अंतिम अरदास में पहुंची कई राजनीतिक-सामाजिक हस्तियां, पसंदीदा पिन्नियां परोसी गईं

by Doaba News Line

दोआबा न्यूजलाइन

जालंधर : दुनिया के सबसे उम्रदराज और मैराथन धावक फौजा सिंह की अंतिम अरदास और अखंड पाठ का भोग नम आँखों से सम्पन्न हुआ।
अरदास के बाद संगत ने गुरु का लंगर खाया। भोग में फौजा सिंह की पसंदीदा अलसी की पिन्नियां भी परोसी गईं, जो फौजा सिंह बेहद पंसद करत थे। इस दौरान एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी, जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज, अमृतपाल सिंह के पिता, बसपा नेता बलविंदर कुमार, अकाली नेता मोहिंदर सिंह केपी, किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल सहित कई प्रमुख नेता पहुंचे।

तख्त श्री केसगढ़ साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज आज अंतिम अरदास के मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह हमारे देश के लिए एक अनमोल हीरा थे। फौजा सिंह ने लोगों को बताया जज्बा क्या होता है। वह सभी के लिए प्रेरणा के स्त्रोत हैं। आजकल जो युवा पीढ़ी नशे के दलदल में फसी हैं, उनको जागना चाहिए। और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाना चाहिए।

बताते चले कि 14 जुलाई को सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान फौजा सिंह का निधन हो गया था। उनका 20 जुलाई को पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान समेत कई केंद्रीय और राज्य स्तर के नेताओं और खेल जगत के दिग्गजों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और दुख जताया था।

You may also like

Leave a Comment