Thursday, August 28, 2025
Home jammu and kashmir अमरनाथ यात्रा मार्ग में लैंडस्लाइड, 1 महिला श्रद्धालु की मौत, 10 घायल

अमरनाथ यात्रा मार्ग में लैंडस्लाइड, 1 महिला श्रद्धालु की मौत, 10 घायल

by Doaba News Line

प्रशासन ने लगातार हो रही बारिश के चलते गुरुवार को स्थगित की यात्रा

दोआबा न्यूजलाइन

कश्मीर: जम्मू-कश्मीर में इन दिनों चल रही पवित्र अमरनाथ यात्रा के मार्ग पर कई स्थानों पर लैंड स्लाइड होने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार बालटाल मार्ग पर लैंडस्लाइड के कारण 10 तीर्थयात्री घायल हो गए हैं। जबकि एक महिला श्रद्धालु की मौत हुई बताई जा रही है। वहीं कहा यह भी जा रहा है कि भूस्खलन के कारण आई बाढ़ में कई श्रद्धालु अभी फंसे हुए हैं।

बताया गया है कि घटना के दौरान राजस्थान की एक महिला को बेहोशी की हालत में यात्रा मार्ग पर बने चिकित्सा केंद्र पर ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार कर दिया। वहीं 10 अन्य घायल लोगों को तुरंत उपचार के लिए निकटवर्ती चिकित्सा केंद्र ले जाया और उनका इलाज करवाया गया। हालांकि उनमें से किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। मृतक श्रद्धालु की पहचान 55 वर्षीय सोना बाई राजस्थान की रहने वाली के रूप में हुई है।

सूत्रों के अनुसार यात्रा मार्ग पर हुई लैंडस्लाइड के कारण आज यानी गुरुवार को अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है। जिसके चलते आज यात्रा जम्मू आधार शिविर से आगे नहीं बढ़ेगी। मौसम ठीक होने पर प्रशासन तीर्थयात्रियों को यहां से रवाना करेगा। दरअसल जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। बताया जा रहा है कि बालटाल और पहलगाम मार्ग पर लगातार बारिश जारी है। जिसके कारण पहाड़ से अचानक बारिश का पानी यात्रा मार्ग पर आने के कारण बालटाल मार्ग पर रेलवे ट्रैक के पास जेड मोड़ पर लैंड स्लाइड हुआ है।

You may also like

Leave a Comment