Home जालंधर जीवन आसरा ट्रस्ट द्वारा लगाया जा रहा आंखों का एवं फ्री मेडिकल चेकअप कैंप, कैंप में सफ़ेद मोतिये का होगा फ्री ऑप्रेशन

जीवन आसरा ट्रस्ट द्वारा लगाया जा रहा आंखों का एवं फ्री मेडिकल चेकअप कैंप, कैंप में सफ़ेद मोतिये का होगा फ्री ऑप्रेशन

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के जीवन आसरा ट्रस्ट द्वारा (सरदारनी जीवन कौर-सरदार किरपाल सिंह चावला यादगारी ट्रस्ट) की तरफ से इनोसेंट हर्ट्स आई सेंटर के डॉ. रोहन बोरी और अस्पताल के माहिर डाक्टरों की टीम एवं डॉ. विनय बाखरी (फिजिशियन) के सहयोग से 29 मार्च दिन रविवार सुबह 10.00 बजे केजी स्टील रोलिंग मिल्स, भवानी शंकर कास्टिंग प्रा. लि. रायोवाली, पठानकोट रोड, जालन्धर में आंखों का एवं
फ्री मेडिकल चेकअप कैंप लगाया जा रहा है।

इस कैंप में सफ़ेद मोतिये का फ्री ऑप्रेशन करवाया जा रहा है। कैंप में मरीजों को दवाईयां तथा नजदीक की नजर की ऐनकें फ्री मुहैया करवाई जाएंगी। इसके साथ ही कैंप में मरीजों का ब्लड शुगर टैस्ट एवं ब्लड प्रेशर टैस्ट भी फ्री किए जाएंगे। कैंप से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए इन फोन नम्बरों : 91155-20956, 91155-58656 पर संपर्क करें।

 


 

 

You may also like

Leave a Comment