थाईलैंड में जीता था मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का खिताब
दोआबा न्यूजलाईन

जालंधर: पंजाब के जालंधर की बेटी रचेल गुप्ता जिसने अक्तूबर 2024 में थाईलैंड में मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का खिताब अपने नाम किया था। मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का खिताब जितने के बाद आज पहली बार रचेल अपने निवास स्थान जालंधर पहुंची। जहां रचेल का जोरों-शोरों से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भारी संख्या में लोग अपनी चहेती रचेल की एक झलक पाने के लिए वहां पहुंचे। यह लोगों ने रचेल को फूलों के गुलदस्ते भेंट कर उन्हें बधाई दी। लोगों ने उनका ऑटोग्राफ भी लिया।

वहीं जब हमने रचेल गुप्ता से इस बड़ी उलब्धि के बारे में बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि मैं आज अपने घर जालंधर पहुँच कर बहुत खुश हूँ। उन्होंने यह भी कहा कि अपने पंजाब और देश का नाम रोशन करना उनका हमेशा से सपना था। इस दौरान रचेल अपने लिए लोगों में इतना प्यार देख कर भावुक भी हो गईं थी।
जानकारी के अनुसार रचेल गुप्ता ‘मिस ग्रैंड इंटरनेशनल’ जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। वहीं इससे पहले साल 2022 में वे ‘मिस सुपर टैलेंट ऑफ द वर्ल्ड’ रह चुकी हैं। बता दें कि वे एक मॉडल हैं। जानकारी के अनुसार ये कंपीटीशन थाईलैंड में आयोजित हुआ था जिसमें 70 देशों ने हिस्सा लिया था। जहां ‘मिस ग्रैंड इंटरनेशनल’ में रचेल गुप्ता विनर रहीं तो वहीं फिलीपींस की क्रिस्टीन जूलियन ओपिजा को फर्स्ट रनर-अप चुना गया। इसके अलावा म्यांमार की एक कंटेस्टेंट सेकेंड रनर-अप बनीं।