Monday, March 31, 2025
Home क्राईम जालंधर: 5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी की लोगों ने खंबे से बांधकर की जमकर धुनाई

जालंधर: 5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी की लोगों ने खंबे से बांधकर की जमकर धुनाई

by Doaba News Line

दोआबा न्यूजलाइन

जालंधर: पंजाब के जालंधर से एक इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार जालंधर के सोडल शिव मंदिर क्षेत्र में बीती देर रात एक हैवान ने 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस हैवानियत भरी घटना का पता चलने के बाद मोहल्ला वासियों ने उक्त प्रवासी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है।

इलाके में हंगामा तब मच गया जब आरोपी को पुलिस के हवाले करने के बाद आज सुबह उसे इलाके में घूमता हुआ देखा गया। इस बात से गुस्साए लोगों ने उक्त व्यक्ति को पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई की। आरोपी को खंभे से बांध कर पुलिस को सूचित किया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी व्यक्ति प्रवासी बताया जा रहा है और इलाके में एक फैक्टरी में काम करता है। आज सुबह भी घटना के बाद गुस्साए लोगों ने उसे फैक्टरी में ही जाता हुआ पकड़ा और फैक्टरी मालिक को सारी बात बताई।

वही मौके पर पहुंचे सिख जत्थेबंदिया के सदस्यों का कहना है कि इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पहले इसका मेडिकल करवाया जाएगा। इसके बाद इस पर पूर्ण रूप से कानूनी कार्रवाई करवाई जाएगी।

वहीं घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने देर रात किसी को नहीं पकड़ा था। आज जरूर लोगों की सूचना के बाद एक व्यक्ति को काबू किया है। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

You may also like

Leave a Comment