Wednesday, March 26, 2025
Home पंजाब पंजाब के इन रूटों पर नहीं चलेंगी HRTC की बसें, वजह जानने के लिए पढ़ें खबर…

पंजाब के इन रूटों पर नहीं चलेंगी HRTC की बसें, वजह जानने के लिए पढ़ें खबर…

by Doaba News Line

दोआबा न्यूजलाइन

हिमाचल/पंजाब: पंजाब में बीते दिनों हिमाचल रोडवेज की बसों पर हो रहे हमलों के बाद हिमाचल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि एचआरटीसी ने पंजाब के कई रूटों पर फिलहाल कुछ समय के लिए बंद कर दी है। जानकारी के अनुसार यह फैसला पंजाब में हाल ही में एचआरटीसी बसों पर खालिस्तान और भिंडरांवाले के पोस्टर लगाए जाने और तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद लिया है। पंजाब के 20 रूटों पर बस सेवा बंद करने के संबंध में जानकारी देते हुए हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने एचआरटीसी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं होती तब तक बसें बंद रहेंगी। हालांकि हिमाचल में पंजाब रोडवेज की बसें आराम से चल रही हैं।

जानकारी के अनुसार बीते दिन यानि सोमवार को उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने निगम के प्रबंध निदेशक और अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग की और ताजा घटनाक्रम की समीक्षा की। मीटिंग में हिमाचल रोडवेज के अधिकारियों ने बताया कि पंजाब में बसों पर हुए हमले और पोस्टर लगाने की घटनाओं के बाद प्रदेश सरकार के आदेश पर पंजाब के 20 रूटों पर बस सेवा रोक दी गई है। उन्होंने बताया वे रूट बंद किए गए हैं जहां बसें रात के लिए रूकती हैं। इस मामले में राज्य पुलिस के अधिकारियों से भी बातचीत की गई है। डीजीपी अतुल वर्मा ने पंजाब के डीजीपी से बात कर निगम की बसों को सुरक्षा देने की मांग की है। वहीं बीते दिन हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से HRTC की पंजाब में बसों की सुरक्षा की बात कही थी।

वहीं इन घटनाओं के बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम चालक संघ ने पंजाब में किसी भी बस चालक, कंडक्टर या यात्री के साथ बदसलूकी होने पर कड़ा विरोध जताया है। वहीं संघ के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने चेतावनी देते हुए यह भी कहा है कि यदि किसी भी कर्मचारी या यात्री को पंजाब में यात्रा के दौरान नुकसान पहुंचा तो वे पंजाब के सभी 600 रूटों को बंद कर देंगे। इसके साथ ही संघ ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मांग की है कि इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वाले उपद्रवियों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब और हिमाचल प्रदेश का भाईचारा बहुत पुराना है और इस प्रकार की घटनाओं से इसे नुकसान पहुंच रहा है।

You may also like

Leave a Comment