Home जालंधर Daily Horoscope : निर्जला एकादशी पर आज का मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन

Daily Horoscope : निर्जला एकादशी पर आज का मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

मेष – आर्थिक एवं पेशेवर मामलों में मेहनत से जगह बनाए रखेंगे। कामकाजी चर्चा में संकोच बनाए रख सकते हैं। व्यवसायिक विषयों में रुटीन स्थिति बनी रहेगी। नियम अनुशासन पर जोर रखेंगे। कार्य व्यापार में प्रस्ताव प्राप्त होंगे। रिश्तों में तालमेल बढ़ाएंगे. लेनदेन में स्पष्टता रखेंगे। निरंतरता पर ध्यान देंगे। पेपरवर्क में अतिरिक्त सतर्कता बरतेंगे। सफेदपोष ठगों से बचाव रखें। विवेक विनम्रता बनाए रहें। कार्यक्षमता को बल मिलेगा। श्रमशीलता में वृद्धि होगी।
शुभ अंक : 3 6 और 9
शुभ रंग : मरून
आज का उपाय : ओम् शुं शुक्राय नमः का जाप करें। देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें। श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं. मीठा बांटें। सतर्कता बनाए रहें।

वृष – परीक्षा प्रतियोगिता में अपेक्षित प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करेंगे। आर्थिक वाणिज्यिक मामलों में प्रभावशाली रहेंगे। शिक्षा संबंधी विषय बेहतर बनेंगे। मित्रों के साथ स्मरणीय पल बिताएंगे। चहुंओर सकारात्मक प्रदर्शन बनाए रखेंगे। निजी चर्चाओं में प्रभावी रहेंगे। प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा। आवश्यक कार्यों को गति देंगे। आत्मविश्वास बनाए रखेंगे। पेशेवर मामलों में सावधानी बरतेंगे। निजी संबंध मजबूत रहेंगे। बुद्धि कौशल से जगह बनाएंगे। आवश्यक कार्य शीघ्रता से पूरे करेंगे।
शुभ अंक : 3 6 और 9
शुभ रंग : चमकीला सफेद

आज का उपाय : ओम् शुं शुक्राय नमः का जाप करें। देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें। श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं। मीठा बांटें। मैत्री भाव बढ़ाएं। आज्ञा अनुपालन रखें।

मिथुन – अपनों का भरोसा बनाए रखें। घर से करीबी बढ़ेगी। निजी यात्राओं में बने रह सकते हैं। कामकाज और प्रबंधन में लक्ष्य पर फोकस रहेगा। जल्दबाजी व अहंकार से बचें। सुख सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा। भौतिक वस्तुओं में वृद्धि होगी। भावनात्मक मामलों में धैर्य दिखाएं। जल्दबाजी में निर्णय नहीं लें। आवश्यक विषयों में सक्रियता रहेगी। उचित प्रस्ताव प्राप्त करेंगे। आस्था विश्वास से कार्य करें। करीबियों से सहजता बनाए रखें। गरिमा गोपनीयता बढ़ाएं।
शुभ अंक : 3 5 और 6
शुभ रंग : स्काई ब्लू

आज का उपाय : ओम् शुं शुक्राय नमः का जाप करें। देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें। श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं। मीठा बांटें. यथायोग्य दान करें. बड़प्पन बढ़ाएं।

कर्क – भाईचार संवार पाएगा. कुल परिवार के लोगों व बंधुजनों से करीबी बनी रहेगी। साहस पराक्रम से परिणाम संवारेंगे। चर्चा संवाद बेहतर बना रहेगा। सबको साथ बनाए रखने का प्रयास रहेगा। भावनात्मक विषयों में सहज रहेंगे। विविध जानकारी जुटाने पर जोर रखेंगे। सहकारिता संवार पर रहेंगी। साझीदारी में रुचि रखेंगे। सभी से सामांजस्य बढ़ाएंगे। करियर कारोबार में प्रभावी रहेंगे। प्रबंधन के कार्य सधेगे। अनुशासन बढ़ाएंगे। मन में हर्ष उत्साह बना रहेगा. यात्रा की संभावना है।
शुभ अंक : 2 3 और 6
शुभ रंग : सिल्वर व्हाइट

आज का उपाय : ओम् शुं शुक्राय नमः का जाप करें। देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें। श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं। मीठा बांटें। यथायोग्य दान करें। भ्रातृत्व बढ़ाएं।

सिंह – उत्सव आयोजन से संबंधित गतिविधियों में वृद्धि होगी। श्रेष्ठ प्रयासों से सभी को आकर्षित करने में सफल होंगे। पेशेवर कार्यगति बढ़ाएंगे। घर परिवार में संस्कार परंपराओं को बढ़ावा देंगे। भेंटवार्ताओं पर जोर बनाए रखेंगे। परस्पर समता सामंजस्य बनाए रखेंगे। व्यवहार प्रभावशाली होगा। धन संपत्ति में वृद्धि के संकेत बने हुए हैं। स्वजनों का आना बना रह सकता है। आकर्षक प्रस्ताव पाएंगे। महत्वपूर्ण लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। वचन बनाए रखेंगे। सहजता से आगे बढ़ेंगे।
शुभ अंक : 1 6 और 6
शुभ रंग : गहरा गुलाबी

आज का उपाय : ओम् शुं शुक्राय नमः का जाप करें। देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें। श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं। मीठा बांटें। साज संवार बढ़ाएं। व्यवहार में मिठास रखें।

कन्या – जीवन के हर क्षेत्र में उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घर परिवार में सुख सौख्य का वातावरण रहेगा। आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे। सुखद यात्रा के संकेत बने हुए हैं। शुभ सूचना मिल सकती है। नए लोगों से संपर्क में सहज रहेंगे। संबंधों का लाभ मिलेगा। रचनात्मक गतिविधियों को संवारेंगे। स्मरणीय पल साझा करेंगे। विनम्रता और एकाग्रता बढ़ेगी। विभिन्न क्षेत्रों में लाभ की संभावना रहेगी। अध्ययन अध्यापन में रुचि रखेंगे। करीबियों के साथ उपलब्धियों को साझा करेंगे।
शुभ अंक : 3 5 और 6
शुभ रंग : समुद्री

आज का उपाय : ओम् शुं शुक्राय नमः का जाप करें। देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें। श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं। मीठा बांटें। सृजन बढ़ाएं।

तुला – रिश्तों को निभाने में आगे रहेंगे। खर्च और निवेश के मामलों में धैर्य दिखाएं। कामकाज में संवेदनशीलता रहेंगी। सूझबूझ सामंजस्य से आगे बढ़ेंगे। भेंटवार्ता व संवाद में सहजता रखेंगे। प्रलोभन में न आएं. लेनदेन में स्पष्टता रखेंगे। न्यायपूर्वक आगे बढ़ने की कोशिश रखें। पेशेवर कार्यों में लापरवाही से बचें। सूझबूझ और सतर्कता बनाए रखें। स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएं। संस्कारों को बढ़ावा देंगे। पारंपरिक कार्यों से जुड़ेंगे। अपनों से सीख सलाह लें। विदेश यात्रा संभव है।
शुभ अंक : 3 6 और 9
शुभ रंग : हीरे के समान

आज का उपाय : ओम शुं शुक्राय नमः का जाप करें। देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें। श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं। मीठा बांटें। नियम रखें।

वृश्चिक – करियर कारोबार में तेज वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में अपेक्षित प्रयास और उन्नति बनाए रखेंगे। वचनों को निभाएंगे। प्रतिभा से इच्छित परिणाम पाएंगे। प्रबंधन में सफलता बढ़ेगी। श्रेष्ठ कार्यों को निसंकोच आगे बढ़ाएंगे। नियंत्रित जोखिम उठाएंगे। सहयोग की सोच रखेंगे। प्रतिस्पर्धा का भाव रहेगा। लाभ और प्रभाव में वृद्धि बनी रहेगी। विभिन्न प्रयासों में शुभता बढ़ेगी। संवाद संपर्क प्रभावशाली बना रहेगा। नवीन अवसर बढ़ेंगे। प्रलोभन से बचेंगे। उमंग उत्साह से काम लेंगे।
शुभ अंक : 3 6 और 9
शुभ रंग : चुनरी लाल
आज का उपाय : ओम् शुं शुक्राय नमः का जाप करें। देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें। श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं। मीठा बांटें। यथायोग्य दान दें।

धनु – करियर कारोबार के लंबित मामले गति लेंगे। लाभ और प्रभाव बढ़ाने पर जोर होगा। चर्चा संवाद में उत्साह बना रहेगा। पेशेवर अनुबंधों में साहस पराक्रम बनाए रखेंगे। कार्य व्यापार बेहतर रहेगा। सहकारिता और स्पष्टता बढ़ाएंगे। कला कौशल पर जोर होगा। प्रबंधकीय मामलों में वृद्धि होगी। विविध प्रयासों को बढ़ावा देंगे। बड़ों का सानिध्य बनाए रखें। बड़े लक्ष्य साधेंगे। सक्रियता और निरंतरता से आगे बढ़ेंगे। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पैतृक मामलों में सुधार होगा। संकोच में कमी आएगी।
शुभ अंक : 3 6 और 9
शुभ रंग : सफेद चंदन

आज का उपाय : ओम् शुं शुक्राय नमः का जाप करें। देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें। श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं। मीठा बांटें। यथायोग्य दान दें।

मकर – भाग्य की मदद से चहुंओर उच्य स्थिति बने रहने के संकेत हैं। सभी जन सहयोगी बने रहेंगे। विभिन्न क्षेत्रों में कार्य व्यापार अपेक्षा से अच्छे रहेंगे। लाभवृद्धि से उत्साहित रहेंगे। धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से जुड़ेंगे। आस्था और अध्यात्म बल पाएंगे। पेशेवर मामले साधेंगे। निसंकोच आगे बढ़ेंगे। सुविधा संसाधनों में वृद्धि होगी। पेशेवर अच्छा करेंगे। आत्मविश्वास को बल मिलेगा। बंधु बांधवों से सहयोग बना रहेगा। परिस्थिति में तेज सुधार के संकेत रहेंगे। उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा।
शुभ अंक : 6 8 और 9
शुभ रंग : गहरा नीला

आज का उपाय : ओम् शुं शुक्राय नमः का जाप करें। देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें। श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं। मीठा बांटें। संकल्प रखें। भक्ति भाव बढ़ाएं।

कुंभ – कार्यक्षेत्र में अनजान लोगों पर भरोसा करने की आदत छोड़ें। रुटीन पर फोकस बनाए रखें। कामकाज में अप्रत्याशित स्थिति बनी रह सकती है। आवश्यक कार्यों में अनुशासन रखेंगे। रक्त संबंधियों का साथ समर्थन और सहयोग पाएंगे। धैर्य से अवरोधों का समाधान खोजेंगे। सीख सलाह बनाए रखेंगे। नियम कानून के साथ आगे बढ़ेंगे। आर्थिक लेनदेन में स्पष्टता रखेंगे। विनम्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य की अनदेखी से बचेंगे। विविध विषय पूर्ववत बने रहेंगे। अपनों की बात की अनदेखी न करें।
शुभ अंक : 3 6 8 और 9
शुभ रंग : हल्का नीला

आज का उपाय : ओम् शुं शुक्राय नमः का जाप करें। देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें। श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं। मीठा बांटें. सहनशीलता बढ़ाएं।

मीन अपनों से तालमेल संवारेंगे। व्यक्तिगत संबंधों को महत्व देंगे। उद्योग व्यापार पर नियंत्रण बढ़ाएंगे। सहयोगियों व साथियों के बीच मतभेद दूर होंगे। साझा व्यवसाय में साहस पराक्रम संवरेगा। करीबियों से संबंध संवरेंगे। महत्व के कार्या को गति देंगे। भूमि भवन से जुड़ीं योजनाओं को गति देंगे। करियर कारोबार में लाभ बढ़ेगा। विषयों को लेकर स्पष्टता बढ़ेगी। परिस्थितियां सकारात्मक रहेंगी। प्रियजनों से करीबी बढ़ेगा। श्रेष्ठ जनों से भेंट होगी। दाम्पत्य में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा ।
शुभ अंक : 3 6 और 9
शुभ रंग : वासंती

आज का उपाय : ओम् शुं शुक्राय नमः का जाप करें। देवी मां दुर्गाजी की पूजा वंदना करें। श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं। मीठा बांटें। सहकार की भावना बढ़ाएं।

एस्ट्रोलॉजर, रितिका मरवाहा PH no- 8837642809,7953504195

You may also like

Leave a Comment