Home जालंधर Daily Horoscope : शुक्रवार का दिन इन राशि के जातकों के लिए रहेगा शुभ

Daily Horoscope : शुक्रवार का दिन इन राशि के जातकों के लिए रहेगा शुभ

by Doaba News Line

दोआबा न्यूजलाइन

मेष राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। शुभता के प्रतीक बनेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। शानदार है। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान व व्यापार बहुत अच्छा है। शत्रु उपद्रव संभव है लेकिन शत्रु समन भी हो जाएगा। जीत आपकी होगी। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- भावनाओं में काबू रखें। पढ़ने-लिखने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी का योग बनेगा लेकिन गृह कलह का भी योग है। प्रेम-संतान व व्यापार अच्छा रहेगा। कलह से बचें। नीली वस्तु पास रखें।

तुला राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान व व्यापार बहुत अच्छा होगा। अपनों का साथ होगा। सब लोग कंधा से कंधा मिलाकर आपका सपोर्ट करेंगे। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान का साथ व व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु दान करें।

धनु राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान थोड़ा अभी मध्यम है व व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि- मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता होगी। नेत्र पीड़ा, सिरदर्द, स्वास्थ्य मध्यम प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। यात्रा का योग बनेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। अपनों का साथ होगा। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा लेकिन अच्छे की ओर जा रहे हैं। प्रेम-संतान व व्यापार भी अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

एस्ट्रोलॉजर, रितिका मरवाहा PH no- 8837642809,7953504195

You may also like

Leave a Comment