दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: (पूजा मेहरा) जालंधर के 120 फीट रोड स्थित ग्रोवर कॉलोनी में सोमवार को हुई फायरिंग की घटना में ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन के प्रधान परमिंदर सिंह ढींगरा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पड़ोसियों के साथ हुए विवाद के बाद अचानक गोली चल गई, जिसमें परमिंदर सिंह की टांग पर गोली लगी।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि गोली लगने के बाद समय पर उन्हें अस्पताल नहीं पहुंचाया गया, जिसके चलते अत्यधिक खून बह जाने के कारण उनकी मौत हो गई। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुलिस मौके पर पहुंची तो जरूर, लेकिन घायल को अस्पताल नहीं ले गई। इसके बजाय उन्हें मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। लोगों ने प्रशासन और पुलिस के प्रति रोष व्यक्त करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।