दोआबा न्यूजलाइन

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व उप पोस्टमास्टर (दखनी गेट नकोदर उप कार्यालय) संजीव कुमार की करीब 42 लाख रुपए की अचल संपत्ति को जब्त कर लिया है। इस बात की पुष्टि खुद जालंधर ईडी ने मामले में जानकारी साझा कर दी है। जालंधर एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट के अनुसार संजीव कुमार के खिलाफ वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में जांच चल रही थी। जबकि उसके यह कार्रवाई पीएमएलए 2002 के तहत की गई।
बताया जा रहा है कि पूर्व उप पोस्टमास्टर संजीव पर आरोप लगा है कि उसने अपने पद का दुरुपयोग करके पैसों की धोखाधड़ी की है। जिसकी शिकायत कपूरथला के डाकघर के अधीक्षक दिलबाग सिंह सूरी ने की थी, जिसके बाद संजीव के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की गई। जिसमें पता चला है कि 2014-2017 के दौरान नकोदर और रुरका कलां में उन्होंने अपनी पोस्टिंग के दौरान सब पोस्टमास्टर के तौर पर आधिकारिक पद का दुरुपयोग करते हुए जालसाजी और सरकारी धन की हेराफेरी की थी।
वहीं बताया यह भी जा रहा है कि 8.50 करोड़ रुपए के गबन के आरोपी पूर्व सब पोस्टमास्टर को मोहाली की CBI अदालत ने 5 साल की सजा सुनाई थी। जबकि जालंधर के रहने वाले संजीव पर 15.40 लाख रुपए का जुर्माना भी हुआ था।