दोआबा न्यूजलाईन
मेष – पॉजिटिव- मनमुटाव दूर होगा। संबंधों में मधुरता आएगी। पैसा इकट्ठा करने के लिए अनुकूल समय है। डिपार्टमेंट एग्जाम या इंटरव्यू में सफलता मिलने की संभावना है। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधि में जरूर बिताएं।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक– 2

वृष – पॉजिटिव- अपनी डेली रूटीन की समीक्षा करें। इससे आपको आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी। जिम्मेदारियों के प्रति संवेदनशील रहना आपके लिए सहायक होगा। जरूरतमंद की मदद करनी पड़ सकती है। ऐसा करके आपको मानसिक सुकून ही मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6
मिथुन – पॉजिटिव- कहीं से रुका धन वापस मिल सकता है। कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल रही है, तो फैसला आपके पक्ष में होने की संभावना है। अनुभवी व्यक्ति की मदद से पुरानी परेशानियों का हल भी अवश्य निकलेगा।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 9
कर्क – पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति है। पुरानी नकारात्मक बातों को मन से निकलें। इससे आप कोई भी निर्णय लेने में आसानी महसूस करेंगे। पारिवारिक सुख सुविधाओं संबंधी चीजों की शॉपिंग में अच्छा दिन बीतेगा। युवा अपने करियर को लेकर फोकस रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3
सिंह – पॉजिटिव- अनुकूल समय है। संबंधियों या पड़ोसियों के साथ चल रहे विवाद को सुलझाने का मौका है। कोशिश करने पर मनचाहे काम समय पर पूरे हो सकते हैं। उच्च शिक्षा की कोशिश कर रहे स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5
कन्या - पॉजिटिव-
नए लोगों से संपर्क बनाएं। यह आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। पहचान बढ़ेगी। आपके रुके काम सरलता से पूरे होते जाएंगे। आय के सोर्स में इजाफा होगा। संबंधी के यहां जाने का निमंत्रण मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3
तुला – पॉजिटिव- बच्चों को लेकर चल रही समस्या का समाधान मिलने की संभावना है। आप तनाव मुक्त होकर अपने अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। किसी शुभ और धार्मिक काम में खर्च करके प्रसन्नता होगी। मित्र की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक– 1
वृश्चिक – पॉजिटिव- मानसिक सुकून के लिए कुछ समय अपने मन पसंदीदा कार्यों में भी व्यतीत करें। अपनी किसी योजना को क्रियान्वित करने का उचित समय है। किसी अनुभवी के मार्गदर्शन से कई मुश्किलों का निवारण होगा। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई में लगा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक– 9
धनु – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत सकारात्मक रहेगी। रुके कामों में तेजी आएगी। कोशिश करते रहें। जरूरत पड़ने पर किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी। शोध से जुड़े विद्यार्थियों को मनचाही सफलता मिलने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1
मकर – पॉजिटिव- अधूरे पड़े काम पूरे करने का अनुकूल समय है, इसलिए लक्ष्य पर फोकस करें। सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। आपकी छवि में निखार आएगा। अपने अच्छे स्वभाव से सबको आकर्षित करेंगे।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1
कुंभ – पॉजिटिव- गड़बड़ रूटीन से राहत पाने के लिए थोड़ा समय अपने मन मुताबिक गतिविधियों में बीताएं। आपका कोई काम अधूरा है तो शुभ चिंतक की मदद से आगे बढ़ सकते हैं। पारिवारिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की कोशिश सफल होगी।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
मीन – पॉजिटिव- पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी करने में समय बीतेगा। आपको खुशी मिलेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई से संबंधित लंबे समय से चल रही चिंता व तनाव से राहत मिलेगी। अहम फैसलों में वरिष्ठ लोगों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक– 2
एस्ट्रोलॉजर, रितिका मरवाहा pH no 8837642809,7953504195
