Wednesday, June 11, 2025
Home देश अरब सागर में मौत का तांडव, धूं-धूं कर जला सिंगापुर का शीप

अरब सागर में मौत का तांडव, धूं-धूं कर जला सिंगापुर का शीप

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

केरल : अरब सागर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सिंगापुर के एक कंटेरन जहाज में भीषण आग लग गई। यह एक कंटेनरशिप है, जो 270 मीटर लंबा है। इसका ड्राफ्ट 12.5 मीटर है। जहाज 7 जून को कोलंबो से NPC मुंबई के लिए रवाना हुआ था। लेकिन इसी बीच जहाज पर मौत का तांडव देखने को मिला। जहाज पर रसायन और ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

आसमान में काले धुएं के गुब्बारे देखने को मिले। शीप पर सवार लोगो ने अपनी जान बचाने के लिए समुंदर में छलांग लगा दी। लेकिन जहाज के चार क्रू सदस्य अभी भी लापता है। भड़की आग ने पुरे जहाज को अपने कब्जे में ले लिया। भारतीय नौसेना और तट रक्षक बल ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए कई लोगों की जान बचाई है। जो सदस्य लापता है, उन्हें भी ढूढ़ा जा रहा है।

भारतीय नौसेना के PRO ने जानकारी देते हुए कहा कि राहत और बचाव कार्य जारी है। कोलंबो से नावा शेवा जा रहे एमवी वान हाई 503 जहाज पर कोच्चि के पास डेक के नीचे विस्फोट हुआ। जहाज पर कंटेनर कार्गो सहित कुल 22 क्रू सदस्य थे। विस्फोट जहाज के निचले हिस्से यानी अंडरडेक में हुआ था।

You may also like

Leave a Comment