Saturday, June 14, 2025
Home जालंधर Daily Horoscope: आज का दिन इन राशियों के जातकों के लिए रहेगा शुभ

Daily Horoscope: आज का दिन इन राशियों के जातकों के लिए रहेगा शुभ

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

मेष (Aries) : आज कार्य क्षेत्र में कोई ऐसी घटना घट सकती है जिससे आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। राजनीतिक क्षेत्र में विरोधी षडयंत्र रच कर आपकी बनी बात बिगाड़ सकते हैं। अतः विशेष सावधानी बरतें। कोर्ट- कचहरी के मामले में समयबद्ध तरीके से कार्य करें। लापरवाही बिल्कुल न करें। अन्यथा समस्या गंभीर रूप ले सकती है।

उपाय : आज हनुमान चालीसा का पाठ करें। हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं।

वृषभ (Taurus) : आज व्यापार में नए अनुबंध होने से व्यापार की स्थिति सुधरेगी। रोजी-रोजगार की तलाश पूरी होगी। नौकरी में पदोन्नति होने के संकेत मिल रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आने वाली परेशानियां कम होंगी। वरिष्ठ सहयोगियों की ओर से सुख सहयोग बढ़ेगा।

उपाय : आज गुलाब जल पानी में डालकर स्नान करें। माता लक्ष्मी की आराधना करें।

मिथुन (Gemini) : आज दिन की शुरुआत किसी शुभ समाचार के साथ होगी। कला, लेखन,अभिनय के क्षेत्र से जुड़े लोगों को जनता से अपार प्यार एवं सहयोग मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों से निकटता का लाभ मिलेगा।

उपाय : आज पालक गाय को खिलाएं। गौ माता का आशीर्वाद लें।

कर्क (Cancer): आज कोई प्रियजन मिल सकता है। विदेश यात्रा अथवा विदेश प्रवास के संकेत मिल रहे हैं। बड़े कामों के विचार मन में आते रहेंगे। अपने पर भरोसा बढ़ेगा। सुरक्षा में लगे लोगों को साहस एवं पराक्रम के बल पर महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी।

उपाय : आज नमक न खाएं। भक्ति भाव से श्री हनुमान चालीसा का पांच बार पाठ करें।

सिंह (Leo): आज राजनीति में आपके ओजस्वी भाषण की हर ओर चर्चा होगी। गायन में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में आपकी सूझबूझ से बड़ी समस्या टल जाएगी। किसी विश्वास पात्र व्यक्ति से धोखा हो सकता है। व्यापार रोजगार में उन्नति होगी।

उपाय : चांदी में सवा 10 रत्ती का एक ओपल रत्न धारण करें।

कन्या (Virgo) : आज मजदूर वर्ग को रोजगार मिलेगा। शासन सत्ता का लाभ मिलेगा। राजनीति में आपका पद एवं कद बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार में धैर्यपूर्वक और लगन के साथ कार्य करें। आपके व्यापार में उन्नति एवं प्रगति होगी।  

उपाय: हरे तथा चौड़े पत्ते वाले पौधे घर की छत पर लगाए। भीगी मूंग का दान करें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज कोई शुभ समाचार मिलेगा। सगे-संबंधियों, मित्रों के सहयोग से कार्यक्षेत्र की मुश्किलें कम होगी। समाज में उच्च पद प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ संपर्क बढ़ेंगे। अपने ऊपर विश्वास रखें।

उपाय : आज श्री यंत्र की पूजा करें।

धनु (Sagittarius): आज व्यापार में आय के नए स्रोत खुलेंगे। विदेश यात्रा की कोई पुरानी इच्छा पूरी होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। नवीन व्यापार शुरू करने की योजना सफल होगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा।

उपाय : आज श्री हनुमान जी को तुलसी की माला चढ़ाएं।

मकर (Capricorn) : आज परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। नौकरी में नए दायित्व के योग बनेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य के संपन्न होने से आपके मनोबल में वृद्धि होगी। बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त होगा। किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिलेगा।
उपाय : आज ॐ नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें।

कुंभ (Aquarius) : आज दिन की शुरुआत किसी तनाव के साथ होगी। अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कशमकश की स्थिति बनी रहेगी। आप अपने धैर्य को बनाए रखें।

उपाय : आज चांदी का छल्ला माध्यमा उंगली में धारण करें।

मीन (Pisces) : आज कार्यक्षेत्र में शत्रु एवं विरोधियों से सावधान रहे। सामान्य संघर्ष के पश्चात कुछ रुके कार्य बनेंगे। आप अपनी परिस्थितियों में धैर्य पूर्वक कार्य करें। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को उनके स्थान से हटाकर दूसरे स्थान पर भेजा जा सकता है। नौकरी में नौकर चाकर का सुख बढ़ेगा।

उपाय: आज “ओम नमो विष्णवे नमः ” कहते हुए तुलसी के पौधे को पांच चम्मच दूध चढ़ाएं।

एस्ट्रोलॉजर, रितिका मरवाहा PH no- 8837642809,7953504195

You may also like

Leave a Comment