दोआबा न्यूज़लाईन
मेष (Aries): आज संतान सुख में वृद्धि होगी. किसी अभिन्न मित्र से भेंट होगी। परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र में नए सहयोगी बनेंगे। किसी के कहे सुने में न आए। अन्यथा व्यापार में विघ्न बाधा आ सकती है।

उपाय: आज हनुमान जी को केसर के साथ घिसा लाल चंदन लगाएं।
वृषभ (Taurus): आज भूमि संबंधी कार्यों में लगे लोगों को विशेष सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में नए लोगों से सहयोग और सानिध्य मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी।
उपाय: आज गणेश जी की आराधना करें। सात प्रकार का अनाज पक्षियों को खिलाएं।
मिथुन (Gemini): आज कार्यक्षेत्र में किसी अधूरे कार्य को पूरे करने की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। राजनीति में अत्यधिक वाचलता से बचें। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यापार में कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है।
उपाय :- तुलसी जी पर कच्चा दूध चढ़ाएं और घी का दीपक जलाएं।
कर्क (Cancer): आज किसी महत्वपूर्ण कार्य से आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से मार्गदर्शन एवं सानिध्य प्राप्त होगा। परिवार में सदस्यों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। दूर देश से शुभ समाचार आएगा। व्यापार में विपरीत परिस्थितियों में धैर्य से काम ले।
उपाय:- आज घोड़े को चने की दाल और गुड़ खिलाएं।
सिंह (Leo): आज नौकरी के क्षेत्र में गुप्त शत्रु के षड्यंत्र से सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। निजी व्यापार करने वाले लोगों को कुछ संघर्षों के बाद लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। नौकरी में आपको महत्वपूर्ण पद से हटाया जा सकता है। राजनीति में झूठे आरोप लगने से आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचेगा। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
उपाय:- छोटे भाइयों को स्नेह दें। अपमान न करें घर में गुरु यंत्र की स्थापना करें।
कन्या (Virgo): आज किसी महत्वपूर्ण कार्य में आई बाधा सरकारी मदद के सहयोग से दूर हो जाएगी। व्यापारिक यात्रा सुखद और फलदायक रहे। किसी महत्वपूर्ण अभियान का नेतृत्व करने का अवसर मिले। कार्य क्षेत्र में अपने क्रोध एवं वाणी पर संयम रखें।
उपाय :- गूलर के पांच वृक्ष लगाए और वृक्षों को पोषित करें।
तुला (Libra): आज आध्यात्मिक कार्य में अभिरुचि रहेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। राजनीति में किसी उच्च पदस्थ व्यक्ति से भेंट हो। नौकरी में पदोन्नति के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी। व्यापार में पिता से सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।
उपाय :- नेत्रों की औषधि मुक्त में बांटे।
वृश्चिक (Scorpio): आज आपका मन बेहद उदासीहीन रहेगा. कार्य करने में मन नहीं लगेगा। आलस आदि के शिकार हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में आलस एवं प्रमाद से बचें। नौकरी में स्थानांतरण के योग हैं। किसी महत्वपूर्ण पद से आपको हटाया जा सकता है।
उपाय:- चिड़ियों को सात प्रकार का अनाज डालें।
धनु (Sagittarius): आज का दिन सामान्य लाभ एवं उन्नति कारक रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य में सफलता के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। कोई नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। सगे संबंधियों इष्ट मित्रों की ओर से सहयोग प्राप्त होने के योग बनेंगे. कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा।
उपाय :- आज मंदिर में सफेद काले कंबल का दान करें।
मकर (Capricorn): आज आपका दिन आपके लिए मिश्रित फ़लयुक्त रहेगा। अधिक परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी। विरोधी पक्ष आपकी कमजोरी का लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। अपनी भावनाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करें।
उपाय :- अपने पूजा घर में पारद शिवलिंग स्थापित करें तथा ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।
कुंभ (Aquarius): आज कोई मन मांगी मुराद पूरी होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता प्राप्त हो। बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त होगा। व्यापार में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच समझकर लें।
उपाय :- ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: बृहस्पति नमः मंत्र का हल्दी की माला पर 108 बार जाप करें।
मीन (Pisces): आज ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। वाहन खरीदने के पुराने अभिलाषा पूर्ण होगी। नौकरी में पदोन्नति होने के योग बनेंगे। शासन सत्ता में बैठे किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग, सानिध्य मिलेगा। मजदूर वर्ग को रोजगार प्राप्त होगा।
उपाय :- आज मीट और शराब खाने से बचें।
एस्ट्रोलॉजर, रितिका मरवाहा PH no- 8837642809,7953504195
