दोआबा न्यूजलाइन


जालंधर: नगर निगम कार्यालय जालंधर के बाहर आज कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी और नगर निगम के खिलाफ धरना दिया। इस मौके पर जालंधर सेंट्रल, जालंधर नॉर्थ, जालंधर कैंट, जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्रों के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर पंजाब सरकार और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष राजिंदर बेरी, जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के विधायक अवतार सिंह बावा हेनरी, जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र की इंचार्ज सुरिंदर कौर ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार और नगर निगम प्रशासन पूरी तरह से फेल हो चुका है। शहर के लगभग सभी वार्डों में सीवरेज जाम हैं, पीने का पानी गंदा है, जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं, शहर में आवारा कुत्तों की भरमार है, जो रोजाना किसी न किसी को अपना शिकार बना रहे हैं।


बरसात के मौसम को देखते हुए नगर निगम की ओर से कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। न तो सड़कों और गलियों की सफाई हुई है और न ही पार्षदों को 25-25 लाइटें मिली हैं। उन्होंने कहा कि पूरा नगर निगम प्रशासन और अधिकारी आम आदमी पार्टी के नेताओं के इशारे पर काम कर रहे हैं।
नगर निगम के मेयर और कमिश्नर शहर में विकास और सफाई के बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं, लेकिन उनके सारे दावे खोखले हैं। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर नगर निगम के अधिकारियों ने कांग्रेस पार्षदों के काम नहीं किए तो इन अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। पूरे शहर का बहुत बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई सरकारें आईं, लेकिन बारिश के बाद हालात बहुत बुरे हो गए, लोगों के घरों में पानी घुस गया, लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं, लेकिन आम जनता की कोई सुनवाई नहीं हो रही।
इस मौके पर परमजोत सिंह शैरी चड्ढा वरिष्ठ उपाध्यक्ष जालंधर शहरी, ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम नाथ दकोहा, राजेश जिंदल टोनू, हरमीत सिंह, जगजीत कंबोज, दीपक शर्मा मोना, कंचन ठाकुर अध्यक्ष महिला कांग्रेस, रणदीप लक्की संधू अध्यक्ष यूथ कांग्रेस, एडवोकेट राजिंदर चौहान चेयरमैन एससी सेल, नरेश वर्मा चेयरमैन बीसी सेल, गुरजीत काहलों चेयरमैन लीगल सेल, मनमोहन बिल्ला चेयरमैन स्पोर्ट्स सेल, रोहन चड्ढा चेयरमैन सोशल मीडिया, हरमीत सिंह सब्बा, नीरज जस्सल, अनमोल कालिया, सतपाल मिक्का, हर्ष सोंधी बिल्ला, विक्रम शर्मा, बच्चन लाल, मनीष पाहवा, करण वर्मा, नवदीप जरेवाल, परमजीत गोल्डी, अमरजीत, एके मिश्रा, जय सिंह, जसविंदर जस्सी, शबनम, गुरमीत जस्सी, वरिंदर काली, रजनी बाला, निर्मला मट्टू, पूनम, सुदर्शन मोंगिया, हुसन लाल, प्रेम सैनी, मास्टर शरीफ चंद, डॉ. सुरिंदर कल्याण, अखलिंदर, मुन्ना यादव, अशोक खन्ना, हैप्पी शर्मा, प्रेम पाल डुमेली, गुलशन मिड्डा, भारत भूषण, आदेश कुमार, हरभजन सिंह जी, लक्की सिंह खालसा, अजीत सिंह, रॉबिन सिंह, काला सिंह, करमजीत सिंह, गुरसेवक सिंह बिट्टू, गुरुमीत सिंह गोरा, बिट्टू सिंह, सुरजीत राठौड़, नरिंदर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।