Monday, February 24, 2025
Home जालंधर हंगामा! थाने के बाहर कांग्रेसियों का, पूर्व MLA राजिंदर बेरी को पुलिस ने लिया हिरासत में

हंगामा! थाने के बाहर कांग्रेसियों का, पूर्व MLA राजिंदर बेरी को पुलिस ने लिया हिरासत में

by Doaba News Line

दोआबा न्यूजलाईन

जालंधर : जालंधर से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने पूर्व विधायक राजिंदर बेरी सहित कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया। गौरतलब है कि जालंधर में नगर निगम चुनाव में बहुमत न मिलने के बाद आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के 2 पार्षदों को पार्टी में शामिल करा लिया। इसके बाद गुस्साए कांग्रेसियों ने वार्ड-47 से पार्षद चुनी गईं मनमीत कौर के घर के बाहर धरना दिया। हालांकि कुछ ही देर बाद पुलिस ने सभी को छोड़ भी दिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच काफी हंगामा भी देखने को मिला।

पुलिस जब राजिंदर बेरी को अपने साथ ले जा रही थी, तब माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। जिसके बाद कांग्रेसियों ने जमकर पंजाब पुलिस और आम आदमी पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की। जिसके बाद पैदल ही कांग्रेसी नेता थाना भार्गव कैंप में पहुंच गए। नेताओं का कहना है कि जितनी देर राजिंदर बेरी को रिहा नहीं किया जाता, उतनी देर वह धरना खत्म नहीं करेंगे।

You may also like

Leave a Comment