Thursday, June 26, 2025
Home क्राईम Breaking News: जालंधर सहित पंजाब में कई जगह आज NIA की Raid, पढ़ें खबर…

Breaking News: जालंधर सहित पंजाब में कई जगह आज NIA की Raid, पढ़ें खबर…

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर सहित पंजाब में आज सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 6 से 7 स्थानों पर छापेमारी की। जानकारी के अनुसार NIA की टीम सुबह करीब 7 बजे जालंधर की फैंड कॉलोनी के एक घर में स्थानीय पुलिस के साथ पहुंची, मोके पर मौजूद एक किराएदार से पूछताछ की जा रही है।

https://www.facebook.com/people/Doaba-Newsline/100091363683300/

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार NIA के अधिकारियों को छापामारी के दौरान घर से कुछ कागजात और डिजिटल डिवाइस मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। वहीं संदिग्ध व्यक्ति के मोबाइल की जानकारी भी खंगाली जा रही है। अब टीम यह पता करने में जुटी है कि कालोनी के और कौन लोग इस व्यक्ति के संपर्क में हैं।

फिलहाल छापामारी की वजह का पता नहीं चला पाया है। कहा जा रहा है कि घर में छापेमारी अभी जारी है जिसके चलते घर के बाहर पुलिस बल तैनात है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि अगर उक्त व्यक्ति जांच में सहयोग नहीं करता है तो उसकी गिरफ़्तारी भी हो सकती है।

बताया जा रहा है कि जालंधर के साथ-साथ उड़मुड़ कस्बे के दो अलग-अलग घरों पर भी आज NIA कि टीम ने रेड की है।

You may also like

Leave a Comment