
दोआबा न्यूज़लाइन
राजपुरा: पंजाब में पटियाला के राजपुरा में बीती देर रात रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट हुआ। मिली जानकारी के अनुसार पटियाला के राजपुरा में अंबाला-अमृतसर रेल फ्रेट कॉरिडोर में सोमवार देर रात ब्लास्ट हुआ है। हादसे में ट्रैक के ऊपर से गुजर रही मालगाड़ी को नुकसान नहीं हुआ हुआ बस ड्राइवर को अंदर झटका लगा। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट से उसको फिट करने वाले पास खड़े व्यक्ति के शरीर के चीथड़े हो गए हैं जो पटरी के पास पड़े मिले हैं। धमाका बीती रात करीब साढ़े 8 बजे राजपुरा-शंभू रेलवे स्टेशन के नजदीक हुआ है।

वहीं जब घटना की सूचना मालगाड़ी के ड्राइवर ने अफसरों को दी तो मौके पर जांच टीमें पहुंचीं। उन्होंने कहा कि ये भी संभव है कि जिस वक्त ब्लास्ट हुआ, बम फिट करने वाला भी किनारे खड़ा था और धमाके की चपेट में आ गया और उससे उसके शरीर के भी चिथड़े उड़ गए। अब इस हादसे पीछे टेरर एंगल सामने आ रहा है।

इस मामले की जांच के लिए घटनास्थल पर मंगलवार सुबह पहुंची रेलवे की स्पेशल DGP शशि प्रभा द्विवेदी ने कहा कि इसके पीछे पाकिस्तान का हाथ हो सकता है। उन्होंने ये भी खुलासा किया कि जिस वक्त धमाका हुआ, पटरी के ऊपर से मालगाड़ी गुजर रही थी। हालांकि ब्लास्ट से मालगाड़ी और ड्राइवर को कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि ब्लास्ट के कारण पटरी को नुकसान पहुंचा है। इसे अब रिपेयर किया जा रहा है।
घटना के बाद पटियाला के SSP वरूण शर्मा ने इस बात की पुष्टि की है कि धमाके में जिसकी मौत हुई, वहीं ट्रैक पर बम फिट करने आया था। उसका नाम जगरूप सिंह है और वह तरनतारन के पंजवड़ गांव का रहने वाला है। उसकी बाइक भी अमृतसर से बरामद हो चुकी है और उसकी जेब से सरहिंद से राजपुरा की टिकट भी मिली है। आरोपी के पास मिले मोबाइल फ़ोन से कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही है।
वहीं कहा यह भी जा रहा है कि आरोपी जगरूप सिंह खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल का करीबी रहा है। 2024 के इलेक्शन में उसने अमृतपाल का प्रचार किया था। पुलिस ने इस मामले में 2 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। जल्द पुलिस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।
