Friday, October 10, 2025
Home क्राईम जालंधर : वकील की ह/त्या के मामले में बड़ा खुलासा, वजह जान आप भी रह जायेगे हैरान

जालंधर : वकील की ह/त्या के मामले में बड़ा खुलासा, वजह जान आप भी रह जायेगे हैरान

by Doaba News Line

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर : गत दिन दिलबाग नगर एडवोकेट परमिंदर सिंह ढींगरा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसको लेकर पुलिस जांच जारी है, लेकिन इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार खिलाड़ी बंकिम शर्मा की मां ने परमिंदर सिंह को गोली मारी थी। पुलिस ने राष्ट्रीय निशानेबाजी बंकिम शर्मा के साथ-साथ उसके पिता राज कुमार और मां परमिंदर कौर को हिरासत में लिया है। वहीं परमिंदर कौर ने पुलिस के सामने अपना अपराध कबूल लिया है पर उसने गोली क्यों चलाई है वह इस बारे में कुछ नहीं बता रही है।

मृतक वकील के परिवार द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि साजिश के तहत हत्या की गई है। वकील को घर की पहली मंजिल पर गोली मारी गई थी इसके बाद उनका शव घर की पहली मंजिल पर लॉबी में मिला है। हत्या के दिन मृतक के सहयोगीयो ने जमकर हंगामा किया था, और पुलिस की कारगुजारी पर भी सवालियां निशान खड़े किये थे।

जालंधर की ग्रोवर कॉलोनी में चली गोली, ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन के प्रधान की मौत

जालंधर: (पूजा मेहरा) जालंधर के 120 फीट रोड स्थित ग्रोवर कॉलोनी में सोमवार को हुई फायरिंग की घटना में ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन के प्रधान परमिंदर सिंह ढींगरा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पड़ोसियों के साथ हुए विवाद के बाद अचानक गोली चल गई, जिसमें परमिंदर सिंह की टांग पर गोली लगी।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि गोली लगने के बाद समय पर उन्हें अस्पताल नहीं पहुंचाया गया, जिसके चलते अत्यधिक खून बह जाने के कारण उनकी मौत हो गई। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुलिस मौके पर पहुंची तो जरूर, लेकिन घायल को अस्पताल नहीं ले गई। इसके बजाय उन्हें मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। लोगों ने प्रशासन और पुलिस के प्रति रोष व्यक्त करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

You may also like

Leave a Comment