Monday, February 24, 2025
Home जालंधर जालंधर में नशे की ओवरडोज के कारण एक ओर युवक की मौत, पढ़ें

जालंधर में नशे की ओवरडोज के कारण एक ओर युवक की मौत, पढ़ें

by Doaba News Line

दोआबा न्यूजलाईन

आदमपुर : जालंधर में नशे की ओवरडोज के कारण कई नौजवान अपनी जाने गवा रहे है, इसी कड़ी में आदमपुर बस स्टैंड नजदीक पार्क में युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान आदमपुर के रहने वाले वरिंदर कुमार उर्फ बिंदू पुत्र राज लुभाया के रूप में हुई है। मृतक की उम्र 27 साल बताई जा रही है। क्राइम सीन पर कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है।

बताते चले कि युवक फ्लैक्स बोर्ड लगाने का काम करता था, और नशे का आदी था। कई बार उसे नशा करते लोगों ने भी देखा था। पिछले काफी दिनों से उनके नशा मुक्ति केंद्र से इलाज चल रहा था। हालांकि शव सबसे पहले आसपास के लोगों ने देखा और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जालंधर में बढ़ रहे नशे के खिलाफ अब लोगों ने खुद मोर्चा खोल दिया है। बीते दिनों भी वेस्ट इलाके में कई नशे की ओवरडोज से जवान युवकों की मौत हुई है। हालांकि पुलिस इस पर क्या कार्य कर रही है, यह तो जमीनी हकीकत सभी के सामने ही है।

You may also like

Leave a Comment